मंडला में डबल मर्डर से सनसनी: कुल्हाड़ी से महिला और युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mandla, MP

मध्यप्रदेश के मंडला जिले के घुरघुटी गांव में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली दोहरी हत्या की घटना सामने आई। आरोपी महेश मरावी ने अपनी पड़ोसी महिला और एक युवक की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी।

 पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सुबह उस वक्त हुई जब 45 वर्षीय हरियों बाई अपने घर के पास थी। आरोपी महेश मरावी ने अचानक पीछे से उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पास ही मौजूद 30 वर्षीय राजकुमार मौके पर पहुंचा। उसने जब महेश को हत्या करते देखा तो वह भागने लगा, लेकिन महेश ने उसका भी पीछा कर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ दिन पहले हरियों बाई और महेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसने यह खौफनाक वारदात अंजाम दी। पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के सही कारणों की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों में घटना को लेकर भय का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मंडला में डबल मर्डर से सनसनी: कुल्हाड़ी से महिला और युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mandla, MP

 पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सुबह उस वक्त हुई जब 45 वर्षीय हरियों बाई अपने घर के पास थी। आरोपी महेश मरावी ने अचानक पीछे से उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पास ही मौजूद 30 वर्षीय राजकुमार मौके पर पहुंचा। उसने जब महेश को हत्या करते देखा तो वह भागने लगा, लेकिन महेश ने उसका भी पीछा कर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ दिन पहले हरियों बाई और महेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसने यह खौफनाक वारदात अंजाम दी। पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के सही कारणों की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों में घटना को लेकर भय का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/murder-of-woman-and-youth-arrested-by-sensation-ax-from/article-28001

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.