- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गौ-तस्करों में आपसी रंजिश ने ली जान, युवक की आरी से गला रेतकर हत्या
गौ-तस्करों में आपसी रंजिश ने ली जान, युवक की आरी से गला रेतकर हत्या
Rewa
राज्य में गौवंश तस्करी पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बावजूद, इससे जुड़ी आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
ताजा मामला रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां पैसों के लेनदेन को लेकर दो गौ-तस्करों के बीच जानलेवा संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में एक तस्कर की आरी से गला रेतकर हत्या कर दी गई, और सनसनीखेज़ बात यह रही कि आरोपी ने पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
घटना लालगांव चौकी अंतर्गत भौखरी जंगल की है। बताया गया है कि पिपरहा गांव का निवासी रजनीश उर्फ भोले ने अपने ही गांव के अभिषेक त्रिपाठी की आरी से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। दोनों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अंततः खूनी संघर्ष में बदल गया।
हत्या के बाद, आरोपी ने न केवल मृतक के शव से धड़ अलग किया, बल्कि घटना का वीडियो बनाकर खौफ फैलाने की नीयत से सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इस अमानवीय वारदात के पीछे मुख्य कारण आपसी आर्थिक लेनदेन की अनबन है।
घटना की जानकारी मिलते ही लालगांव पुलिस सक्रिय हो गई है और आरोपी की तलाश में आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। रीवा एसएसपी विवेक सिंह ने पुष्टि की है कि आरोपी और मृतक दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और पहले से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।
इस वीभत्स वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज़ कर दी है और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए