- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आपसी रंजिश पहुंची खेत तक... बदला लेने के लिए सरसों की खेत में लगाई आग, दमकल की गाड़ी पहुंची
आपसी रंजिश पहुंची खेत तक... बदला लेने के लिए सरसों की खेत में लगाई आग, दमकल की गाड़ी पहुंची
Shivpuri,MP
शिवपुरी में अचानक एक सरसों के खेत से आग की लपटें उठती नजर आ रही थी. जांच में पता चला कि मामला आपसी रंजिश का था, जिसमें बदला लेने के लिए खेत में खड़ी सरसों की फसल में आग लगाई गई थी. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी. आइए आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील में एक किसान के खेत में खड़ी सरसों की फसल को कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया. आग के कारण बीच खेत से आग की तेज लपटें ऊपर आती हुई दूर से ही नजर आई. मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया गया है. मामले में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आग इतनी ज्यादा थी कि इसपर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा.
सालों से चल रहा था जमीनी विवाद
बताया गया कि किसान और इन लोगों के बीच जमीन का पुराना विवाद चला आ रहा था. इसी रंजिश के चलते आरोपी पांच लोगों ने किसान के खेत में खड़ी सरसों की फसल में आग लगा दी. घटना में पीड़ित किसान को लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ है. प्रदीप बैरागी बताई से अपनी खेती कर रहे थे और लंबे समय से परिवार के कुछ सदस्यों के साथ जमीन बंटवारे को लेकर उनका विवाद चल रहा था, जिस वजह से उनके पारिवारिक लोगों ने आज एक राय होकर उनके खेत में आग लगा दी.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए