- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में 2 और जिला अध्यक्षों के नाम पर लगी मुहर, इंदौर में 2 मंत्रियों के बीच फंसा है पेंच!
एमपी में 2 और जिला अध्यक्षों के नाम पर लगी मुहर, इंदौर में 2 मंत्रियों के बीच फंसा है पेंच!
JAGRAN DESK
मध्य प्रदेश में बीजेपी जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर रही है। इसी क्रम में आज 2 और जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा हुई है। इसमें छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर जिला शामिल है। अभी भी 3 जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 2 और जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके पहले बीजेपी ने 7 बार में कुल 59 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इस बार बीजेपी ने छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर के जिलाअध्यक्षों के नाम का ऐलान किया है।
बीजेपी ने छिंदवाड़ा से शेष राव यादव को रिपीट किया है। वहीं नरसिंहपुर में रामस्नेही पाठक को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि छिंदवाड़ा के शेष राव यादव कार्यवाहक जिला अध्यक्ष थे। अभी भी तीन जिला अध्यक्षों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। इनमें इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण और नरसिंहपुर जिले शामिल हैं।
2 मंत्रियों के बीच फंसा पेंच
सूत्रों के अनुसार इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट के बीच ग्रामीण अध्यक्ष के नाम को लेकर मामला उलझा हुआ है। निवाड़ी में भी विधायक अनिल जैन अपने करीबी संजय नकीब को अध्य बनाने के लिए गुरुवार को संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात की है।
प्रदेश अध्यक्ष का होगा चुनाव
बता दें कि बीजेपी जिला अध्यक्षों की पूरी लिस्ट जारी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल पूरा हो चुका है। बीजेपी उन्हें रिपीट करती है या फिर किसी दूसरे नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है इस बारे में पार्टी शीर्ष नेतृत्व को फैसला करना है। सूत्रों के अनुसार इसका फैसला 26 जनवरी को आ जाएगा। वीडी शर्मा इस समय खजुराहो से सांसद हैं। वहीं पार्टी में कई और दिग्गजों के नाम की चर्चा जोरों पर चल रही है। अब आगे देखते हैं क्या होता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए