मुरैना में शहीद की प्रतिमा का अनावरण, नरेंद्र सिंह तोमर बोले-वीरों के बलिदान से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

Murena, MP

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना के अटार गांव में शहीद हवलदार महेन्द्र सिंह सिकरवार की प्रतिमा का अनावरण किया. कहा बलिदान याद रखेंगे.

सबलगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले अटार गांव में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे. जहाँ उन्होंने शहीद हवलदार स्व. महेन्द्र सिंह सिकरवार की प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि, ''सबलगढ़ विधानसभा के ग्राम अटार में हवलदार स्व. महेन्द्र सिंह सिकरवार की प्रतिमा का अनावरण किया है. इस महान शहीद के बलिदान से आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले और अपने जीवन को सार्थक बनाये.''

भारत माता की रक्षा में चंबल के लोग सबसे आगे
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि, ''चंबल क्षेत्र डकैतों के कारण बदनाम रहा है. इस कारण इस क्षेत्र की संपदाओं का प्रचार-प्रसार नहीं हुआ. इस कारण इस क्षेत्र को जो ख्याति मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिली.'' उन्होंने कहा कि, ''वतन पर मिटने की बात करें तो चीन, पाकिस्तान के साथ बड़े युद्ध हुए हैं, उनमें भारत माता की रक्षा करते समय चंबल क्षेत्र के लोग सबसे आगे दिखे हैं. हवलदार शहीद महेन्द्र सिंह सिकरवार का बलिदान भी उनमें से एक है.''

Narendra Singh Tomar visit MORENA
अटार गांव पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर 

संत कृपाल सिंह ने कहा कि, ''चंबल में पं. रामप्रसाद बिस्मिल जैसे शहीदों ने अपना बलिदान देकर चंबल की भूमि को गौरवान्वित करने का कार्य किया है. शहीद महेन्द्र सिंह सिकरवार को जन्म देने वाले उनके माता-पिता धन्य हैं.''

morena martyr Mahendra Singh
नरेंद्र सिंह तोमर ने शहीद के परिवार को सम्मानित किया 

शहीद के परिवार से मदद का वादा
मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि, ''शहीद महेन्द्र सिंह सिकरवार के परिवार को मैं आश्वस्त करता हूं कि आने वाले समय में जो भी सहायता करने का अवसर होगा, मैं पीछे नहीं रहूंगा. कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शहीद की पत्नी पिंकी, पुत्र मनीष और पुत्री कु. प्रिया को शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित भी किया.

इस अवसर पर संत कृपाल सिंह, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर, क्षेत्रीय विधायक, श्योपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह, डॉ. योगेशपाल गुप्ता सहित शहीद के परिजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में शहीद की प्रतिमा का अनावरण, नरेंद्र सिंह तोमर बोले-वीरों के बलिदान से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

Murena, MP

सबलगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले अटार गांव में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे. जहाँ उन्होंने शहीद हवलदार स्व. महेन्द्र सिंह सिकरवार की प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि, ''सबलगढ़ विधानसभा के ग्राम अटार में हवलदार स्व. महेन्द्र सिंह सिकरवार की प्रतिमा का अनावरण किया है. इस महान शहीद के बलिदान से आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले और अपने जीवन को सार्थक बनाये.''

भारत माता की रक्षा में चंबल के लोग सबसे आगे
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि, ''चंबल क्षेत्र डकैतों के कारण बदनाम रहा है. इस कारण इस क्षेत्र की संपदाओं का प्रचार-प्रसार नहीं हुआ. इस कारण इस क्षेत्र को जो ख्याति मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिली.'' उन्होंने कहा कि, ''वतन पर मिटने की बात करें तो चीन, पाकिस्तान के साथ बड़े युद्ध हुए हैं, उनमें भारत माता की रक्षा करते समय चंबल क्षेत्र के लोग सबसे आगे दिखे हैं. हवलदार शहीद महेन्द्र सिंह सिकरवार का बलिदान भी उनमें से एक है.''

Narendra Singh Tomar visit MORENA
अटार गांव पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर 

संत कृपाल सिंह ने कहा कि, ''चंबल में पं. रामप्रसाद बिस्मिल जैसे शहीदों ने अपना बलिदान देकर चंबल की भूमि को गौरवान्वित करने का कार्य किया है. शहीद महेन्द्र सिंह सिकरवार को जन्म देने वाले उनके माता-पिता धन्य हैं.''

morena martyr Mahendra Singh
नरेंद्र सिंह तोमर ने शहीद के परिवार को सम्मानित किया 

शहीद के परिवार से मदद का वादा
मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि, ''शहीद महेन्द्र सिंह सिकरवार के परिवार को मैं आश्वस्त करता हूं कि आने वाले समय में जो भी सहायता करने का अवसर होगा, मैं पीछे नहीं रहूंगा. कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शहीद की पत्नी पिंकी, पुत्र मनीष और पुत्री कु. प्रिया को शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित भी किया.

इस अवसर पर संत कृपाल सिंह, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर, क्षेत्रीय विधायक, श्योपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह, डॉ. योगेशपाल गुप्ता सहित शहीद के परिजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/narendra-singh-tomar-said-the-unveiling-of-the-martyrs-statue/article-12752

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.