अयोध्या के सरयू घाट की तर्ज पर नर्मदा घाटों का होगा पुनर्निर्माण : मंत्री राकेश सिंह

BHOPAL, MP

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज अयोध्या में सरयू नदी पर बने घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव, विभागीय सलाहकार समिति के सदस्य प्रशांत पोल, विशेष सहायक राहुल सिंह राजपूत, मुख्य अभियंता  गोपाल सिंह, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं डीपीआर तैयार करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 
मंत्री सिंह के नेतृत्व में अध्ययन दल ने सरयू नदी पर नवनिर्मित घाटों की स्थापत्य कला, रामपथ, राम की पैड़ी, पार्किंग व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, म्यूरल वर्क और पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में UPPCL से मुख्य अभियंता  राजेश कुमार, सरयू नहर डिवीजन के कार्यपालन यांत्रिक पारस नाथ एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री एसपी भारती ने मंत्री राकेश सिंह को सरयू नदी के तट पर नवनिर्मित घाटों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
WhatsApp Image 2025-03-29 at 11.31.14 AMWhatsApp Image 2025-03-29 at 11.31.18 AM
 
भ्रमण के दौरान इन अधिकारियों ने सरयू तट पर पर्यटकों के लिए विकसित सुविधाओं, श्रद्धालुओं के लिए निर्मित व्यवस्थाओं, भगवान राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं को सचित्र रूप से दिखाने के लिए निर्मित म्यूरल वाल्स पर विस्तार से जानकारी दी।
 
मंत्री सिंह ने भ्रमण के दौरान सड़क विकास निगम के अधिकारियों एवं डीपीआर बनाने वाली एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जबलपुर में नर्मदा नदी किनारे बनने वाले घाट धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटक सुविधाओं के आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि घाटों के निर्माण में माँ नर्मदा की गरिमा, श्रद्धालुओं की आस्था और पर्यावरणीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाए।
 
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर में नर्मदा नदी किनारे सरयू की तर्ज पर घाटों के निर्माण की घोषणा की थी। मंत्री राकेश सिंह ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की डीपीआर तैयार करने हेतु मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम को दायित्व सौंपा है।
 
अब तक तैयार योजना एवं विभिन्न स्तर पर हुए विचार विमर्शों के आधार पर मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि नर्मदा नदी के किनारे जबलपुर के प्रमुख घाटों के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर एक व्यापक योजना तैयार की जा रही है। इस योजना के तहत घाटों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 
 
प्रस्तावित योजना के तहत तिलवारा घाट और कालीधाम घाट पर नाव टर्मिनल स्थापित करने की योजना है, जिससे जलपर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही साईं तीर्थम, खारीघाट, ग्वारीघाट और जिल्हेरीघाट पर फ्लोटिंग डेक बनाए जाएंगे। सभी प्रमुख घाटों के पास संगठित पार्किंग क्षेत्र बनाए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Mar 2025 By दैनिक जागरण

अयोध्या के सरयू घाट की तर्ज पर नर्मदा घाटों का होगा पुनर्निर्माण : मंत्री राकेश सिंह

BHOPAL, MP

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज अयोध्या में सरयू नदी पर बने घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव, विभागीय सलाहकार समिति के सदस्य प्रशांत पोल, विशेष सहायक राहुल सिंह राजपूत, मुख्य अभियंता  गोपाल सिंह, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं डीपीआर तैयार करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 
मंत्री सिंह के नेतृत्व में अध्ययन दल ने सरयू नदी पर नवनिर्मित घाटों की स्थापत्य कला, रामपथ, राम की पैड़ी, पार्किंग व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, म्यूरल वर्क और पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में UPPCL से मुख्य अभियंता  राजेश कुमार, सरयू नहर डिवीजन के कार्यपालन यांत्रिक पारस नाथ एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री एसपी भारती ने मंत्री राकेश सिंह को सरयू नदी के तट पर नवनिर्मित घाटों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
WhatsApp Image 2025-03-29 at 11.31.14 AMWhatsApp Image 2025-03-29 at 11.31.18 AM
 
भ्रमण के दौरान इन अधिकारियों ने सरयू तट पर पर्यटकों के लिए विकसित सुविधाओं, श्रद्धालुओं के लिए निर्मित व्यवस्थाओं, भगवान राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं को सचित्र रूप से दिखाने के लिए निर्मित म्यूरल वाल्स पर विस्तार से जानकारी दी।
 
मंत्री सिंह ने भ्रमण के दौरान सड़क विकास निगम के अधिकारियों एवं डीपीआर बनाने वाली एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जबलपुर में नर्मदा नदी किनारे बनने वाले घाट धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटक सुविधाओं के आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि घाटों के निर्माण में माँ नर्मदा की गरिमा, श्रद्धालुओं की आस्था और पर्यावरणीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाए।
 
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर में नर्मदा नदी किनारे सरयू की तर्ज पर घाटों के निर्माण की घोषणा की थी। मंत्री राकेश सिंह ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की डीपीआर तैयार करने हेतु मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम को दायित्व सौंपा है।
 
अब तक तैयार योजना एवं विभिन्न स्तर पर हुए विचार विमर्शों के आधार पर मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि नर्मदा नदी के किनारे जबलपुर के प्रमुख घाटों के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर एक व्यापक योजना तैयार की जा रही है। इस योजना के तहत घाटों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 
 
प्रस्तावित योजना के तहत तिलवारा घाट और कालीधाम घाट पर नाव टर्मिनल स्थापित करने की योजना है, जिससे जलपर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही साईं तीर्थम, खारीघाट, ग्वारीघाट और जिल्हेरीघाट पर फ्लोटिंग डेक बनाए जाएंगे। सभी प्रमुख घाटों के पास संगठित पार्किंग क्षेत्र बनाए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/narmada-ghats-will-be-reconstructed-in-jabalpur-on-the-lines/article-15848

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.