- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नर्मदापुरम हादसा: सेना का जवान ट्रेन से गिरा, तीन ट्रेनों के गुजरने के बाद भी बची जान
नर्मदापुरम हादसा: सेना का जवान ट्रेन से गिरा, तीन ट्रेनों के गुजरने के बाद भी बची जान
Bhopal, MP
नर्मदापुरम में शुक्रवार-शनिवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां देहरादून निवासी सेना के जवान भूपेंद्र (41) पिता सोहनवीर चलती ट्रेन से इटारसी और सोहागपुर के बीच गुरमखेड़ी के पास नीचे गिर पड़े।
हादसे के बाद उनके ऊपर से तीन ट्रेनें गुजर गईं, लेकिन चमत्कारिक रूप से उनकी जान बच गई।
रात करीब दो बजे ट्रैक पर गश्त कर रहे गैंगमैन और रेलवे कर्मचारी जवान को बेहोश हालत में देखकर तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस टीम के ईएमटी भंवर सिंह मंडरे और पायलट ललित यादव मौके पर पहुंचे। रेलवे लाइन पर सड़क न होने के कारण दोनों कर्मचारी पैदल ही मौके तक पहुंचे और घायल जवान को ट्रैक से उठाया।
इसके बाद दूसरी ट्रेन को रुकवाकर जवान को सोहागपुर रेलवे स्टेशन लाया गया। यहां से उन्हें नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए भोपाल मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सर्वोपरि कल्याण समिति के सदस्य नीलम पटेल, किशोर धड़ौरे और सुनील बर्दिया भी तत्काल अस्पताल पहुंचे। फिलहाल डॉक्टरों ने जवान की स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए