- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नर्मदापुरम के युवा व्यवसायी नयन खंडेलवाल की सड़क हादसे में मौत, दोस्त गंभीर घायल
नर्मदापुरम के युवा व्यवसायी नयन खंडेलवाल की सड़क हादसे में मौत, दोस्त गंभीर घायल
Narmadapuram, MP
नर्मदापुरम के युवा व्यवसायी नयन खंडेलवाल की मंगलवार सुबह रायसेन जिले के बरेली में सड़क हादसे में मौत हो गई। नयन अपने दोस्त आयुष दीक्षित के साथ छींद हनुमान धाम से दर्शन कर बाइक से लौट रहे थे।
इंडियन रिसोर्ट के पास उनकी बाइक अचानक तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक समेत नयन ट्राले के पहियों के नीचे दब गए। मौके पर उनकी मौत हो गई, जबकि साथी आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों ने सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान वे ट्राले की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन की मदद से शव को ट्राले के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नयन खंडेलवाल नर्मदापुरम के बाजार क्षेत्र में दुकान चलाते थे। वे परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौते भाई थे। हादसे की खबर से पूरे परिवार और व्यापारिक समुदाय में गहरा शोक है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए