नरसिंहपुर: प्रेमी ने नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर की हत्या, शक था किसी और से बात करती है

Narmadapuram, MP

जिला अस्पताल परिसर शुक्रवार को उस समय दहल उठा, जब नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही 12वीं की छात्रा संध्या चौधरी (18) की उसके प्रेमी अभिषेक कोष्टि (22) ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे शहर में आक्रोश है और परिजनों ने आरोपी को देखने की मांग को लेकर लगातार चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।

दो साल पुराना रिश्ता, शक बना हत्या की वजह

एसपी मृगाखी डेका के अनुसार, आरोपी और छात्रा के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से दो साल पहले जान-पहचान हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी को संदेह था कि संध्या किसी और युवक से भी बात करती थी। इसी शक में उसने दिनदहाड़े अस्पताल परिसर में हमला कर हत्या कर दी।

हमला इमरजेंसी वार्ड के बाहर, चश्मदीद ने बताया भयावह दृश्य

घटना के वक्त मौजूद अस्पताल कर्मचारी नलिन ने बताया कि आरोपी युवक काली शर्ट में था और आते ही छात्रा को कुर्सी पर बैठे हुए पीटने लगा। जब रोकने की कोशिश की गई, तो उसने धमकी दी कि बीच में मत आओ। इसके बाद आरोपी ने चाकू से गला रेत दिया और फरार हो गया।

परिजन बोले: फांसी दो, आरोपी को दिखाओ

हत्या की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देख आक्रोशित हो गए। शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार सुबह तक दो बार चक्काजाम किया गया। परिजनों की मांग थी कि जब तक आरोपी को सामने नहीं लाया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। अंततः अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन शव को घर ले गए।

नाबालिग बेटी की हत्या से टूटे मां-बाप

संध्या अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। पिता सब्जी बेचकर घर चलाते हैं। परिजनों की मांग है कि अस्पताल के चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों और इमरजेंसी डॉक्टर पर भी कार्रवाई हो, जिन्होंने हमले के वक्त गेट बंद कर लिए और मदद नहीं की।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा केस

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी संदीप भूरिया ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है, जिसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर सख्त से सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की भी पुनरविचार और जांच की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

नरसिंहपुर: प्रेमी ने नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर की हत्या, शक था किसी और से बात करती है

Narmadapuram, MP

दो साल पुराना रिश्ता, शक बना हत्या की वजह

एसपी मृगाखी डेका के अनुसार, आरोपी और छात्रा के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से दो साल पहले जान-पहचान हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी को संदेह था कि संध्या किसी और युवक से भी बात करती थी। इसी शक में उसने दिनदहाड़े अस्पताल परिसर में हमला कर हत्या कर दी।

हमला इमरजेंसी वार्ड के बाहर, चश्मदीद ने बताया भयावह दृश्य

घटना के वक्त मौजूद अस्पताल कर्मचारी नलिन ने बताया कि आरोपी युवक काली शर्ट में था और आते ही छात्रा को कुर्सी पर बैठे हुए पीटने लगा। जब रोकने की कोशिश की गई, तो उसने धमकी दी कि बीच में मत आओ। इसके बाद आरोपी ने चाकू से गला रेत दिया और फरार हो गया।

परिजन बोले: फांसी दो, आरोपी को दिखाओ

हत्या की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देख आक्रोशित हो गए। शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार सुबह तक दो बार चक्काजाम किया गया। परिजनों की मांग थी कि जब तक आरोपी को सामने नहीं लाया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। अंततः अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन शव को घर ले गए।

नाबालिग बेटी की हत्या से टूटे मां-बाप

संध्या अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। पिता सब्जी बेचकर घर चलाते हैं। परिजनों की मांग है कि अस्पताल के चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों और इमरजेंसी डॉक्टर पर भी कार्रवाई हो, जिन्होंने हमले के वक्त गेट बंद कर लिए और मदद नहीं की।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा केस

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी संदीप भूरिया ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है, जिसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर सख्त से सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की भी पुनरविचार और जांच की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/narsinghpur-lover-strangled-the-nursing-student-to-kill-someone-else/article-25845

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.