नरसिंहपुर: मातारानी की भव्य शोभायात्रा, 751 घट कलशों के साथ उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Narsinghpur, MP

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सदर मंदिर प्रांगण से मातारानी के जवारों की भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई, जिसमें 751 घट कलश स्थापित किए गए। पूरे शहर में देवी भक्ति की गूंज और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

शहर के मुख्य मार्गों से होकर पहुंची शोभायात्रा सुभाष पार्क

शोभायात्रा सदर मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों – स्टेशन रोड, मुख्य बाजार, रामनगर, सिविल लाइन होते हुए – सुभाष पार्क चौराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

ढोल-ताशे, डीजे और बैंड-बाजों के साथ भक्तिमय नृत्य

शोभायात्रा में श्रद्धालु ढोल-ताशों, बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर मां दुर्गा के जयकारों के साथ झूमते-नाचते नजर आए। देवी गीतों और गरबों पर युवाओं और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अखाड़ों और पंडाओं की रही खास प्रस्तुति

जिले के विभिन्न ग्रामों और शहर के मोहल्लों से आए पंडा अपने-अपने अखाड़ों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। किसी ने बानों पहनकर पारंपरिक नृत्य किया, तो कोई देवी का रूप धारण कर "देवी खेल" प्रस्तुत करते दिखा। इन झांकियों और प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

सालों पुरानी परंपरा

बताया जाता है कि नरसिंहपुर के सदर मंदिर में वर्षों से मातारानी के जवारों को सामूहिक रूप से रखा जाता है। यह परंपरा आज भी पूरे उत्साह और भक्ति के साथ निभाई जाती है, जिसमें न सिर्फ शहर, बल्कि आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Apr 2025 By दैनिक जागरण

नरसिंहपुर: मातारानी की भव्य शोभायात्रा, 751 घट कलशों के साथ उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Narsinghpur, MP

शहर के मुख्य मार्गों से होकर पहुंची शोभायात्रा सुभाष पार्क

शोभायात्रा सदर मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों – स्टेशन रोड, मुख्य बाजार, रामनगर, सिविल लाइन होते हुए – सुभाष पार्क चौराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

ढोल-ताशे, डीजे और बैंड-बाजों के साथ भक्तिमय नृत्य

शोभायात्रा में श्रद्धालु ढोल-ताशों, बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर मां दुर्गा के जयकारों के साथ झूमते-नाचते नजर आए। देवी गीतों और गरबों पर युवाओं और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अखाड़ों और पंडाओं की रही खास प्रस्तुति

जिले के विभिन्न ग्रामों और शहर के मोहल्लों से आए पंडा अपने-अपने अखाड़ों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। किसी ने बानों पहनकर पारंपरिक नृत्य किया, तो कोई देवी का रूप धारण कर "देवी खेल" प्रस्तुत करते दिखा। इन झांकियों और प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

सालों पुरानी परंपरा

बताया जाता है कि नरसिंहपुर के सदर मंदिर में वर्षों से मातारानी के जवारों को सामूहिक रूप से रखा जाता है। यह परंपरा आज भी पूरे उत्साह और भक्ति के साथ निभाई जाती है, जिसमें न सिर्फ शहर, बल्कि आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/narsinghpur-mataranis-grand-procession-gathered-with-751-ghat-kalas/article-17508

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.