- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में आज बीजेपी की प्रोफेशनल्स मीट: इंजीनियर, डॉक्टर, वकीलों से करेंगे संवाद राष्ट्रीय महासचिव द...
इंदौर में आज बीजेपी की प्रोफेशनल्स मीट: इंजीनियर, डॉक्टर, वकीलों से करेंगे संवाद राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम
Indore, MP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा देशभर में "संकल्प से सिद्धि" अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार को इंदौर में प्रोफेशनल्स मीट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ—डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और एनजीओ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
इस कार्यक्रम का आयोजन आज शाम 5 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे।
तीन सत्रों में होगा ‘विकसित भारत’ पर संवाद
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि इस प्रोफेशनल्स मीट के तीन सत्रों में ‘विकसित भारत’ विषय पर गहन चर्चा होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के विकास में पेशेवर वर्ग की भागीदारी और उनके दृष्टिकोण को जानना है। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों और 11 वर्षों की उपलब्धियों को भी साझा किया जाएगा।
इंदौर भाजपा के सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी ने बताया कि यह मीट "संकल्प से सिद्धि" अभियान का हिस्सा है, जो मोदी सरकार की गवर्नेंस और जनहितकारी योजनाओं पर आधारित है।
योग दिवस से पहले शिविर और अन्य आयोजन भी तय
भाजपा द्वारा 15 से 20 जून के बीच मंडल स्तर पर योग प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा, जो 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जनजागरूकता फैलाएगा।
इसके अलावा:
-
23 जून: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस
-
6 जुलाई: उनकी जयंती पर विविध कार्यक्रम
-
25 जून: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर सेमिनार और लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह आयोजित होंगे।
कांग्रेस मना रही 'फेकू दिवस', मोदी सरकार पर साधा निशाना
दूसरी ओर, कांग्रेस ने मोदी सरकार के 11 वर्षों को "फेकू दिवस" के रूप में मनाने की घोषणा की है। शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे गांधी भवन के सामने यशवंत रोड पर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा पहनकर "फेकू मिठाई" का वितरण भी किया जाएगा।
यादव ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के कथित आपत्तिजनक बयान पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र की जनविरोधी नीतियों, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को उठाकर जनता को जागरूक करेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए