- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- प्रहलाद पटेल के बयान की दिल्ली तक गूंज, राष्ट्रीय नेतृत्व ने मांग लिया जवाब!
प्रहलाद पटेल के बयान की दिल्ली तक गूंज, राष्ट्रीय नेतृत्व ने मांग लिया जवाब!
BHOPAL, MP
मंत्री प्रहदाल पटेल के 'भिखारी' वाले बयान से दिल्ली तक बवाल मचा हुआ है. भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन से जवाब मांगा है.
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के 'भीख मांगने की आदत' वाला बयान से बवाल मच गया है. बयान से पैदा हुआ विवाद अब दिल्ली तक पहुंच गया है. मंत्री के बयान को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश संगठन से इसकी जानकारी मांगी है. उधर प्रहलाद पटेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस मामले में सफाई दी है. हालांकि, इसके कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट में से जेपी नड्डा का नाम हटा दिया.
पार्टी अध्यक्ष का पहले नाम लिखा फिर हटा दिया
पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने बयान पर सफाई देने वाला पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा, " मेरे मन में सदैव जनता जनार्दन रही है, चाहे उसने मुझे नकारा हो या स्वीकारा हो. यह मेरी निष्ठा का अतीत है. यह आज भी है, लेकिन सुचिता की राजनीति भ्रष्ट और बेईमानों को कैसे रास आएगी? इसलिए मेरी बात को तूल दिया गया." इस पोस्ट के साथ पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को एड किया गया.
हालांकि, पोस्ट के कुछ देर बाद पार्टी अध्यक्ष का नाम इससे हटा दिया गया. इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रहलाद पटेल के बयान से पैदा हुए विवाद पर पार्टी नेतृत्व ने चर्चा की है. बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने इसे लेकर प्रदेश संगठन से भी जानकारी देने के लिए कहा है.
प्रहलाद पटेल ने क्या दिया था बयान?
प्रहलाद पटेल ने शनिवार को राजगढ़ के सुठालिया कस्बे में बयान दिया था, " लोगों को समाज से लेने की आदत पड़ गई है, अब तो वे सरकार से भीख मांगने के भी आदी हो गए हैं. जहां भी जाएं एक टोकरी भरकर तो आवेदन मिल जाते हैं. मंच पर स्वागत करने के साथ ही हाथ में एक आवेदन पकड़ा दिया जाता है. यह अच्छी आदत नहीं है.'' हालांकि, इस बयान के बाद प्रहलाद पटेल ने सफाई देते हुए कहा था कि यह राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक मंच से बयान दिया है. मंच पर कांग्रेस के नेता भी थे. भीख मांगने वाली बात जनता के लिए नहीं, बल्कि समाज और स्वजातीय लोगों को सशक्त करने के लिए कही है. मंत्री के इस बयान को लेकर कांग्रेस हमलावर है. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि उन्हें इस बयान के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए