"MP में नौतपा की शुरुआत बारिश और आंधी के साथ, 40 जिलों में अलर्ट जारी"

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत तेज गर्मी के बजाय आंधी और बारिश के साथ हो रही है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 40 जिलों में अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 मई से शुरू हुए नौतपा के पहले दिन शनिवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा और रविवार को भी इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर सहित अधिकांश इलाकों में तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई गई है।

30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में आंधी की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। लगातार 24 दिन से प्रदेश के किसी न किसी हिस्से में बारिश या तेज हवा का असर देखने को मिल रहा है, और नौतपा की शुरुआती अवधि में भी यही सिलसिला जारी रहेगा।

आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

  • पश्चिम और मध्य एमपी: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, देवास, शाजापुर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा

  • चंबल और ग्वालियर क्षेत्र: श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर

  • महाकौशल और विंध्य क्षेत्र: जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, मलाजखंड

मंडला में 9 घंटे में 2 इंच बारिश, राजगढ़ और धार में भी तेज पानी

शनिवार को भी प्रदेश में मौसम ने करवट ली। मंडला में मात्र 9 घंटे में 45 मिमी (लगभग 2 इंच) बारिश दर्ज की गई। राजगढ़ में शाम को तेज बारिश शुरू हुई और धार में भी आधा इंच पानी गिरा। जबलपुर, उमरिया सहित कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी होती रही।

तापमान में गिरावट, कई शहरों में राहत

तेज हवाओं और बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

  • नौगांव में अधिकतम तापमान 42°C

  • टीकमगढ़ में 40°C

  • ग्वालियर में 40.6°C

  • भोपाल 36.2°C, इंदौर 34.9°C, उज्जैन 39°C, जबलपुर 31°C

  • उमरिया सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 30°C तक गिर गया।

सिवनी, सीधी, पचमढ़ी, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा समेत कई स्थानों पर तापमान 33 डिग्री से नीचे रहा।

क्यों बदला मौसम का मिजाज?

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन सक्रिय हैं, जिनकी वजह से प्रदेश में व्यापक स्तर पर मौसम असामान्य बना हुआ है। इसी कारण अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By दैनिक जागरण

"MP में नौतपा की शुरुआत बारिश और आंधी के साथ, 40 जिलों में अलर्ट जारी"

BHOPAL, MP

मौसम विभाग ने प्रदेश के 40 जिलों में अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 मई से शुरू हुए नौतपा के पहले दिन शनिवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा और रविवार को भी इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर सहित अधिकांश इलाकों में तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई गई है।

30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में आंधी की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। लगातार 24 दिन से प्रदेश के किसी न किसी हिस्से में बारिश या तेज हवा का असर देखने को मिल रहा है, और नौतपा की शुरुआती अवधि में भी यही सिलसिला जारी रहेगा।

आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

  • पश्चिम और मध्य एमपी: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, देवास, शाजापुर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा

  • चंबल और ग्वालियर क्षेत्र: श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर

  • महाकौशल और विंध्य क्षेत्र: जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, मलाजखंड

मंडला में 9 घंटे में 2 इंच बारिश, राजगढ़ और धार में भी तेज पानी

शनिवार को भी प्रदेश में मौसम ने करवट ली। मंडला में मात्र 9 घंटे में 45 मिमी (लगभग 2 इंच) बारिश दर्ज की गई। राजगढ़ में शाम को तेज बारिश शुरू हुई और धार में भी आधा इंच पानी गिरा। जबलपुर, उमरिया सहित कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी होती रही।

तापमान में गिरावट, कई शहरों में राहत

तेज हवाओं और बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

  • नौगांव में अधिकतम तापमान 42°C

  • टीकमगढ़ में 40°C

  • ग्वालियर में 40.6°C

  • भोपाल 36.2°C, इंदौर 34.9°C, उज्जैन 39°C, जबलपुर 31°C

  • उमरिया सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 30°C तक गिर गया।

सिवनी, सीधी, पचमढ़ी, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा समेत कई स्थानों पर तापमान 33 डिग्री से नीचे रहा।

क्यों बदला मौसम का मिजाज?

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन सक्रिय हैं, जिनकी वजह से प्रदेश में व्यापक स्तर पर मौसम असामान्य बना हुआ है। इसी कारण अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/nautpa-starts-in-mp-with-rain-and-thunderstorms-alert-issued/article-22104

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.