मप्र की पहली NDA चयनित फ्लाइंग ऑफिसर बनेगी नव्या: उज्जैन की बेटी ने रचा इतिहास

Ujjain, MP

मध्यप्रदेश की बेटी नव्या तिवारी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में चयनित होकर इतिहास रच दिया है। उज्जैन निवासी 18 वर्षीय नव्या को पहली बार में ही NDA में प्रवेश मिला है, जिससे वह प्रदेश की पहली ऐसी लड़की बन गई हैं जो ट्रेनिंग के बाद भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनेंगी। नव्या ने अपने चयन को देशसेवा के सपने की पहली सीढ़ी बताया है।

देशभर के 4 लाख उम्मीदवारों में नव्या का चयन

सितंबर 2024 में आयोजित NDA परीक्षा में देशभर से 4 लाख से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया था। इन उम्मीदवारों में से मात्र 8000 छात्र-छात्राएं लिखित परीक्षा पास कर पाए। नव्या ने इंटरव्यू राउंड तक पहुंचने वाली मध्यप्रदेश की इकलौती लड़की बनकर सफलता का परचम लहराया। यह इंटरव्यू इस वर्ष जनवरी में वाराणसी में आयोजित हुआ था।

27वीं रैंक के साथ NDA में एंट्री, 21 जून को रिपोर्टिंग

सफल मेडिकल और इंटरव्यू के बाद जारी हुई मेरिट लिस्ट में नव्या को ऑल इंडिया रैंक 260 और गर्ल्स कैटेगरी में 27वीं रैंक मिली है। अब नव्या 21 जून को पुणे स्थित खड़कवासला NDA अकादमी में रिपोर्ट करेंगी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वे हैदराबाद एयरफोर्स एकेडमी से फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में देशसेवा करेंगी।

'कर्नल सोफिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट व्योमिका मेरी प्रेरणा'

नव्या तिवारी ने कहा—

“मैं कर्नल सोफिया कुरैशी और फ्लाइट लेफ्टिनेंट व्योमिका सिंह को देखकर बड़ी हुई हूं। मुझे भी उनकी तरह देश के लिए कुछ बड़ा करना है। NDA में चयन मेरे लिए गर्व का क्षण है, खासतौर पर तब जब लड़कियों के लिए यह रास्ता कुछ ही साल पहले खुला है।”

सीकर के सैनिक स्कूल से की पढ़ाई, उज्जैन में जश्न का माहौल

नव्या ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई राजस्थान के सीकर स्थित प्रिंस सैनिक स्कूल से की थी और हाल ही में 12वीं में 90% अंक प्राप्त किए। उनके पिता नवलेश तिवारी और मां संध्या तिवारी उज्जैन के निजातपुरा में रहते हैं। नव्या के चयन की खबर जैसे ही परिवार को मिली, पूरे मोहल्ले में जश्न और गर्व का माहौल बन गया।

स्कूल पहुंचीं तो मिला सम्मान और मिठाई

बुधवार को नव्या जब अपने पुराने स्कूल पहुंचीं, तो स्टाफ और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। स्कूल की प्रिंसिपल गीता गर्ग और डायरेक्टर महेश थायरानी ने नव्या को उज्जैन और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मप्र की पहली NDA चयनित फ्लाइंग ऑफिसर बनेगी नव्या: उज्जैन की बेटी ने रचा इतिहास

Ujjain, MP

देशभर के 4 लाख उम्मीदवारों में नव्या का चयन

सितंबर 2024 में आयोजित NDA परीक्षा में देशभर से 4 लाख से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया था। इन उम्मीदवारों में से मात्र 8000 छात्र-छात्राएं लिखित परीक्षा पास कर पाए। नव्या ने इंटरव्यू राउंड तक पहुंचने वाली मध्यप्रदेश की इकलौती लड़की बनकर सफलता का परचम लहराया। यह इंटरव्यू इस वर्ष जनवरी में वाराणसी में आयोजित हुआ था।

27वीं रैंक के साथ NDA में एंट्री, 21 जून को रिपोर्टिंग

सफल मेडिकल और इंटरव्यू के बाद जारी हुई मेरिट लिस्ट में नव्या को ऑल इंडिया रैंक 260 और गर्ल्स कैटेगरी में 27वीं रैंक मिली है। अब नव्या 21 जून को पुणे स्थित खड़कवासला NDA अकादमी में रिपोर्ट करेंगी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वे हैदराबाद एयरफोर्स एकेडमी से फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में देशसेवा करेंगी।

'कर्नल सोफिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट व्योमिका मेरी प्रेरणा'

नव्या तिवारी ने कहा—

“मैं कर्नल सोफिया कुरैशी और फ्लाइट लेफ्टिनेंट व्योमिका सिंह को देखकर बड़ी हुई हूं। मुझे भी उनकी तरह देश के लिए कुछ बड़ा करना है। NDA में चयन मेरे लिए गर्व का क्षण है, खासतौर पर तब जब लड़कियों के लिए यह रास्ता कुछ ही साल पहले खुला है।”

सीकर के सैनिक स्कूल से की पढ़ाई, उज्जैन में जश्न का माहौल

नव्या ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई राजस्थान के सीकर स्थित प्रिंस सैनिक स्कूल से की थी और हाल ही में 12वीं में 90% अंक प्राप्त किए। उनके पिता नवलेश तिवारी और मां संध्या तिवारी उज्जैन के निजातपुरा में रहते हैं। नव्या के चयन की खबर जैसे ही परिवार को मिली, पूरे मोहल्ले में जश्न और गर्व का माहौल बन गया।

स्कूल पहुंचीं तो मिला सम्मान और मिठाई

बुधवार को नव्या जब अपने पुराने स्कूल पहुंचीं, तो स्टाफ और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। स्कूल की प्रिंसिपल गीता गर्ग और डायरेक्टर महेश थायरानी ने नव्या को उज्जैन और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/navya-ujjains-daughter-to-become-the-first-nda-selected-flying/article-23938

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.