बालाघाट में नक्सली मुठभेड़: 1 पुरुष समेत 3 महिला हार्डकोर नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

Balaghat, MP

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पचामादादर-कटेझिरिया के घने जंगल में हुई मुठभेड़ में चार हार्डकोर नक्सली मार गिराए गए, जिनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

संयुक्त कार्रवाई में चली गोलियां, भारी मात्रा में हथियार बरामद

यह मुठभेड़ रूपझर थाना क्षेत्रसोनेवानी चौकी सीमा के अंतर्गत जंगल क्षेत्र में हुई। हॉक फोर्स, जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इनपुट मिलने पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान छिपे हुए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चार नक्सली मारे गए।

घटनास्थल से 1 ग्रेनेड लांचर, 1 एसएलआर राइफल, 2 देसी 315 बोर राइफलें, वॉकी-टॉकी सेट, सैकड़ों गोलियां और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। मारे गए नक्सलियों की पहचान और उनके संगठन से संबंध की पुष्टि की जा रही है।

कुछ नक्सली भाग निकले, 600 जवानों की सघन सर्चिंग जारी

मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए 600 से अधिक जवानों के साथ सघन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में चौकसी और बढ़ा सकती हैं।

कड़ी निगरानी और रणनीतिक सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई न केवल एक रणनीतिक विजय है, बल्कि यह संकेत भी है कि नक्सली नेटवर्क अब कमजोर हो रहा है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा बलों का मनोबल और स्थानीय लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बालाघाट में नक्सली मुठभेड़: 1 पुरुष समेत 3 महिला हार्डकोर नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

Balaghat, MP

संयुक्त कार्रवाई में चली गोलियां, भारी मात्रा में हथियार बरामद

यह मुठभेड़ रूपझर थाना क्षेत्रसोनेवानी चौकी सीमा के अंतर्गत जंगल क्षेत्र में हुई। हॉक फोर्स, जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इनपुट मिलने पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान छिपे हुए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चार नक्सली मारे गए।

घटनास्थल से 1 ग्रेनेड लांचर, 1 एसएलआर राइफल, 2 देसी 315 बोर राइफलें, वॉकी-टॉकी सेट, सैकड़ों गोलियां और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। मारे गए नक्सलियों की पहचान और उनके संगठन से संबंध की पुष्टि की जा रही है।

कुछ नक्सली भाग निकले, 600 जवानों की सघन सर्चिंग जारी

मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए 600 से अधिक जवानों के साथ सघन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में चौकसी और बढ़ा सकती हैं।

कड़ी निगरानी और रणनीतिक सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई न केवल एक रणनीतिक विजय है, बल्कि यह संकेत भी है कि नक्सली नेटवर्क अब कमजोर हो रहा है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा बलों का मनोबल और स्थानीय लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/naxalite-encounter-1-male-in-balaghat-3-female-hardcore-naxalite/article-24396

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.