नीमच का अनोखा क्लीनिक, यहां मात्र 10रु में जीवन भर मिलेगी डॉक्टरी सलाह

Neemach, MP

नीमच में बोहरा समाज द्वारा सैफी क्लिनिक चलाया जाता है, जिसमें मात्र 10 रुपए का कार्ड बनवाकर जीवनभर निशुल्क चिकित्सा सलाह दी जाती है.

महंगाई के इस दौर में 10 में आखिर क्या हो सकता है? बात यदि स्वास्थ्य सुविधाओं की करें तो बीमार होने या छोटी मोटी चोट लगने पर भी 200 से 500 रुपए तक खर्च हो जाते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के नीमच में बोहरा समाज की एक अनोखी पहल लोगों को स्वास्थ्य का लाभ तो दे ही रही है. साथ ही अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी प्रेरित कर रही है.

दरअसल, नीमच में बोहरा समाज द्वारा संचालित किए जा रहे सैफी क्लिनिक पर मात्र ₹10 का कार्ड बनवाने पर आजीवन चिकित्सा परामर्श निःशुल्क मिल सकेगा. यही नहीं, हर महीने विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए जाते हैं. आवश्यकता पड़ने पर किसी भी प्रकार की जांच भी 50 प्रतिशत अनुदान पर यहां की पैथोलॉजी लैब में की जाती है.

सूरत में हुई थी सैफी क्लिनिक की शुरुआत

बोहरा समाज द्वारा धर्मगुरु सैय्यदना साहब की प्रेरणा से सर्वप्रथम गुजरात के सूरत में सैफी क्लिनिक की शुरुआत हुई थी. इसके बाद मध्य प्रदेश के मंदसौर और नीमच में एक-एक सैफी क्लिनिक स्थापित किए गए हैं. यहां बोहरा समाज के साथ ही अन्य सभी वर्गों के लोग निशुल्क चिकित्सा परामर्श लेते हैं. वहीं मात्र ₹10 का कार्ड बनवाकर इस सुविधा का लाभ आम लोग आजीवन ले सकते हैं.

क्लीनिक का कमजोर वर्ग ले रहा लाभ

इस क्लीनिक का प्रबंधन कार्य देखने वाले हातिम बोहरा ने बताया, " 1 वर्ष पहले सैफी क्लिनिक की शुरुआत की गई थी. जहां सभी वर्गों के लोग चिकित्सा परामर्श के लिए पहुंचते हैं. यहां प्रतिदिन पूर्व शासकीय चिकित्सा डॉक्टर आबिद मंसूरी अपनी सेवाएं देते हैं. इसके अलावा समय-समय पर अलग-अलग रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर भी यहां अपनी सेवाएं देते हैं, जिसका लाभ कमजोर वर्ग के लोगों को मिल रहा है. अब तक 2000 लोगों को इस क्लीनिक का लाभ मिल चुका है.''

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सैफी क्लीनिक

सैफी क्लीनिक पर मरीज को ईसीजी, ब्लड प्रेशर चेकअप और शुगर चेकअप की सुविधा मिल रही है. आवश्यकता पड़ने पर पैथोलॉजी संबंधित जांच 50% लागत पर करवाई जा सकती है. हातिम बोरा के अनुसार आने वाले समय में इस डे केयर सैफी क्लिनिक को आईसीयू और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है. जहां 24 घंटे चिकित्सा सुविधा और चिकित्सा परामर्श उपलब्ध रहेगा. प्रबंधक हातिम बोहरा ने बताया, " फरवरी के आखिरी हफ्ते में निशुल्क कार्डियो कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उदयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर निशुल्क सेवाएं देंगे."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

नीमच का अनोखा क्लीनिक, यहां मात्र 10रु में जीवन भर मिलेगी डॉक्टरी सलाह

Neemach, MP

महंगाई के इस दौर में 10 में आखिर क्या हो सकता है? बात यदि स्वास्थ्य सुविधाओं की करें तो बीमार होने या छोटी मोटी चोट लगने पर भी 200 से 500 रुपए तक खर्च हो जाते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के नीमच में बोहरा समाज की एक अनोखी पहल लोगों को स्वास्थ्य का लाभ तो दे ही रही है. साथ ही अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी प्रेरित कर रही है.

दरअसल, नीमच में बोहरा समाज द्वारा संचालित किए जा रहे सैफी क्लिनिक पर मात्र ₹10 का कार्ड बनवाने पर आजीवन चिकित्सा परामर्श निःशुल्क मिल सकेगा. यही नहीं, हर महीने विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए जाते हैं. आवश्यकता पड़ने पर किसी भी प्रकार की जांच भी 50 प्रतिशत अनुदान पर यहां की पैथोलॉजी लैब में की जाती है.

सूरत में हुई थी सैफी क्लिनिक की शुरुआत

बोहरा समाज द्वारा धर्मगुरु सैय्यदना साहब की प्रेरणा से सर्वप्रथम गुजरात के सूरत में सैफी क्लिनिक की शुरुआत हुई थी. इसके बाद मध्य प्रदेश के मंदसौर और नीमच में एक-एक सैफी क्लिनिक स्थापित किए गए हैं. यहां बोहरा समाज के साथ ही अन्य सभी वर्गों के लोग निशुल्क चिकित्सा परामर्श लेते हैं. वहीं मात्र ₹10 का कार्ड बनवाकर इस सुविधा का लाभ आम लोग आजीवन ले सकते हैं.

क्लीनिक का कमजोर वर्ग ले रहा लाभ

इस क्लीनिक का प्रबंधन कार्य देखने वाले हातिम बोहरा ने बताया, " 1 वर्ष पहले सैफी क्लिनिक की शुरुआत की गई थी. जहां सभी वर्गों के लोग चिकित्सा परामर्श के लिए पहुंचते हैं. यहां प्रतिदिन पूर्व शासकीय चिकित्सा डॉक्टर आबिद मंसूरी अपनी सेवाएं देते हैं. इसके अलावा समय-समय पर अलग-अलग रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर भी यहां अपनी सेवाएं देते हैं, जिसका लाभ कमजोर वर्ग के लोगों को मिल रहा है. अब तक 2000 लोगों को इस क्लीनिक का लाभ मिल चुका है.''

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सैफी क्लीनिक

सैफी क्लीनिक पर मरीज को ईसीजी, ब्लड प्रेशर चेकअप और शुगर चेकअप की सुविधा मिल रही है. आवश्यकता पड़ने पर पैथोलॉजी संबंधित जांच 50% लागत पर करवाई जा सकती है. हातिम बोरा के अनुसार आने वाले समय में इस डे केयर सैफी क्लिनिक को आईसीयू और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है. जहां 24 घंटे चिकित्सा सुविधा और चिकित्सा परामर्श उपलब्ध रहेगा. प्रबंधक हातिम बोहरा ने बताया, " फरवरी के आखिरी हफ्ते में निशुल्क कार्डियो कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उदयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर निशुल्क सेवाएं देंगे."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/neemuchs-unique-clinic-will-get-medical-advice-for-a-lifetime/article-10671

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.