खतरे में आरिफ मसूद की विधायकी! पत्नी के नाम का कर्ज छिपा रहे थे नेताजी, हाईकोर्ट बोला- इतना बड़ा लोन...

BHOPAL, MP

भोपाल से चर्चित विधायक आरिफ मसूद की विधायकी खतरे में पड़ सकती है. उनका निर्वाचन रद्द करने को लेकर लगाई गई याचिका में मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें आरिफ के पत्नी के नाम पर लिए गए लोन को छिपाने की बात सही साबित हुई.

राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की मुश्किलें बढ़ गई हैं. चुनावी हलफनामे में लोन की जानकारी छिपाने के मामले पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने माना कि लोन के दस्तावेज सही हैं. जबलपुर हाईकोर्ट की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि पत्नी के नाम पर इतना बड़ा लोन लेकर चुनावी हलफनामे में छिपाया गया. बता दें कि, बीजेपी कैंडिडेट ने कांग्रेस विधायक पर चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था. साथ ही कोर्ट ने कांग्रेस विधायक का निर्वाचन रद्द करने की मांग की थी.

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के चुनाव को भाजपा प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह ने जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. मंगलवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान आरिफ मसूद ने लोन की बात को गलत बताया और याचिका को निरस्त करने की मांग की थी. जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक डा पहुंचा था. सुप्रीम कोर्ट में भी आरिफ मसूद ने कहा था कि 50 लाख से ज्यादा के लोन की बात फर्जी है. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को वापस भेजा था.\

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीनियर एडवोकेट अजय मिश्रा ने बताया कि जब मामले में अंतिम तर्क हुए दोनों पक्षों की सुनवाई हुई और कोर्ट ने लोन जारी करने वाले बैंक अधिकारियों को बुलाकर उनसे पूछताछ की, तो पहले बैंक मैनेजर ने झूठ बोलने की कोशिश की. लेकिन दस्तावेजों की जांच के बाद उन्होंने सच बता दिया. जिसके बाद कोर्ट ने माना कि 50 लाख का लोन दिए जाने वाले दस्तावेज सही हैं. यानि लोन निकाला गया है जिसे आरिफ मसूद ने अपने चुनावी हलफनामे में छिपाया था.

फिलहाल, हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 3 जनवरी तक के लिए टाल दी है. मामले को लेकर वकील का कहना है कि हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए विधायक आरिफ मसूद की याचिका रद्द करने वाली बात को टाल दिया है. साथ ही मामले की सुनवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं. ऐसें में अब आरिफ मसूद की विधायकी भी खतरे में पड़ सकती है. क्योंकि याचिकाकर्ता ने आरिफ मसूद का निर्वाचन शून्य करने की मांग की थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Dec 2024 By दैनिक जागरण

खतरे में आरिफ मसूद की विधायकी! पत्नी के नाम का कर्ज छिपा रहे थे नेताजी, हाईकोर्ट बोला- इतना बड़ा लोन...

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की मुश्किलें बढ़ गई हैं. चुनावी हलफनामे में लोन की जानकारी छिपाने के मामले पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने माना कि लोन के दस्तावेज सही हैं. जबलपुर हाईकोर्ट की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि पत्नी के नाम पर इतना बड़ा लोन लेकर चुनावी हलफनामे में छिपाया गया. बता दें कि, बीजेपी कैंडिडेट ने कांग्रेस विधायक पर चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था. साथ ही कोर्ट ने कांग्रेस विधायक का निर्वाचन रद्द करने की मांग की थी.

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के चुनाव को भाजपा प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह ने जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. मंगलवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान आरिफ मसूद ने लोन की बात को गलत बताया और याचिका को निरस्त करने की मांग की थी. जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक डा पहुंचा था. सुप्रीम कोर्ट में भी आरिफ मसूद ने कहा था कि 50 लाख से ज्यादा के लोन की बात फर्जी है. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को वापस भेजा था.\

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीनियर एडवोकेट अजय मिश्रा ने बताया कि जब मामले में अंतिम तर्क हुए दोनों पक्षों की सुनवाई हुई और कोर्ट ने लोन जारी करने वाले बैंक अधिकारियों को बुलाकर उनसे पूछताछ की, तो पहले बैंक मैनेजर ने झूठ बोलने की कोशिश की. लेकिन दस्तावेजों की जांच के बाद उन्होंने सच बता दिया. जिसके बाद कोर्ट ने माना कि 50 लाख का लोन दिए जाने वाले दस्तावेज सही हैं. यानि लोन निकाला गया है जिसे आरिफ मसूद ने अपने चुनावी हलफनामे में छिपाया था.

फिलहाल, हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 3 जनवरी तक के लिए टाल दी है. मामले को लेकर वकील का कहना है कि हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए विधायक आरिफ मसूद की याचिका रद्द करने वाली बात को टाल दिया है. साथ ही मामले की सुनवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं. ऐसें में अब आरिफ मसूद की विधायकी भी खतरे में पड़ सकती है. क्योंकि याचिकाकर्ता ने आरिफ मसूद का निर्वाचन शून्य करने की मांग की थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/netaji-was-hiding-the-loan-in-the-name-of-arif/article-5646

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.