नए साल में महाकाल में दर्शन के लिए बन रही नई व्यवस्था, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते फैसला

Ujjain, MP

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकाल मंदिर में क्रिसमस 25 दिसंबर से नए साल 2 जनवरी तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु आ सकते हैं। इसके चलते मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था बनाई जाएगी। मंदिर प्रबंध समिति जल्दी ही बैठक कर इस पर फैसला लेगी।

विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन को लेकर नित नए विवाद सामने आ रहे हैं। कहीं किसी दर्शनार्थी को दर्शन दुर्लभ हो रहे हैं तो कहीं किसी को गर्भगृह ले जाकर दर्शन करवाया जा रहा है। हाई कोर्ट की तरफ से गर्भगृह में दर्शन करने पर रोक लगाने के बाद भी पैसे लेकर लोगों को दर्शन सुलभ कराए जाने की शिकायत सामने आ रही हैं। ऐसे में अब महाकाल प्रशासन नए नियम बनाने के लिए विचार कर रहा है। दर्शन की नई व्यवस्था तय करने के लिए प्रबंध समिति की बैठक जल्द होने वाली है।

दरअसल, अंग्रेजी नए साल 2025 में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक देशभर से करीब 10 लाख भक्तों के महाकाल दर्शन करने आने का अनुमान है। अब ट्रस्ट चाहता है कि देशभर से आने वाले भक्तों को किस प्रकार कम समय में सुविधा पूर्वक भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाएं। इसी को लेकर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।

चार धाम से महाकाल मंदिर दर्शन की व्यवस्था

संभावना है कि सामान्य दर्शनार्थियों के लिए चार धाम मंदिर के सामने से शक्ति पाथ के रास्ते महाकाल महलोक होते हुए मंदिर में प्रवेश देने की व्यवस्था बन सकती है। वीआईपी का प्रवेश नीलकंठ द्वार से तथा वृद्ध व दिव्यांग दर्शनार्थियों को अवंतिका द्वार से प्रवेश देने की योजना है। 250 रुपये की शीघ्र दर्शन टिकट व्यवस्था को यथावत रखने को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है।

कलेक्टर हुए सख्त

आपको बता दें कि शनिवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई दर्शनार्थियों को नंदी हाल में देखा था। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि यूपी और गुजरात से आए श्रद्धालुओं को रुपये लेकर जलाभिषेक करवाने का झांसा दिया गया था। उनसे 9900 रुपये लिए गए। पुरोहित अजय शर्मा, पुरोहित प्रतिनिधि राजेश भट्ट और सेवादार कुणाल शर्मा को आरोपित बनाया गया था।

मंदिर प्रशासन ने अजय शर्मा, राजेश भट्ट, नंदी मंडपम् के सुरक्षाकर्मी विकास, संदीप, करण और कन्हैया को निलंबित कर दिया था। वहीं, मंदिर के दर्शन प्रभारी राकेश श्रीवास्तव व सफाई निरीक्षक विनोद चौकसे की मिलीभगत सामने आई हैं। दोनों के मोबाइल की जांच करने और ऑनलाइन लेनदेन गूगल पे, फोन पे खाते में करीब तीन करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2024 By दैनिक जागरण

नए साल में महाकाल में दर्शन के लिए बन रही नई व्यवस्था, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते फैसला

Ujjain, MP

विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन को लेकर नित नए विवाद सामने आ रहे हैं। कहीं किसी दर्शनार्थी को दर्शन दुर्लभ हो रहे हैं तो कहीं किसी को गर्भगृह ले जाकर दर्शन करवाया जा रहा है। हाई कोर्ट की तरफ से गर्भगृह में दर्शन करने पर रोक लगाने के बाद भी पैसे लेकर लोगों को दर्शन सुलभ कराए जाने की शिकायत सामने आ रही हैं। ऐसे में अब महाकाल प्रशासन नए नियम बनाने के लिए विचार कर रहा है। दर्शन की नई व्यवस्था तय करने के लिए प्रबंध समिति की बैठक जल्द होने वाली है।

दरअसल, अंग्रेजी नए साल 2025 में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक देशभर से करीब 10 लाख भक्तों के महाकाल दर्शन करने आने का अनुमान है। अब ट्रस्ट चाहता है कि देशभर से आने वाले भक्तों को किस प्रकार कम समय में सुविधा पूर्वक भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाएं। इसी को लेकर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।

चार धाम से महाकाल मंदिर दर्शन की व्यवस्था

संभावना है कि सामान्य दर्शनार्थियों के लिए चार धाम मंदिर के सामने से शक्ति पाथ के रास्ते महाकाल महलोक होते हुए मंदिर में प्रवेश देने की व्यवस्था बन सकती है। वीआईपी का प्रवेश नीलकंठ द्वार से तथा वृद्ध व दिव्यांग दर्शनार्थियों को अवंतिका द्वार से प्रवेश देने की योजना है। 250 रुपये की शीघ्र दर्शन टिकट व्यवस्था को यथावत रखने को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है।

कलेक्टर हुए सख्त

आपको बता दें कि शनिवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई दर्शनार्थियों को नंदी हाल में देखा था। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि यूपी और गुजरात से आए श्रद्धालुओं को रुपये लेकर जलाभिषेक करवाने का झांसा दिया गया था। उनसे 9900 रुपये लिए गए। पुरोहित अजय शर्मा, पुरोहित प्रतिनिधि राजेश भट्ट और सेवादार कुणाल शर्मा को आरोपित बनाया गया था।

मंदिर प्रशासन ने अजय शर्मा, राजेश भट्ट, नंदी मंडपम् के सुरक्षाकर्मी विकास, संदीप, करण और कन्हैया को निलंबित कर दिया था। वहीं, मंदिर के दर्शन प्रभारी राकेश श्रीवास्तव व सफाई निरीक्षक विनोद चौकसे की मिलीभगत सामने आई हैं। दोनों के मोबाइल की जांच करने और ऑनलाइन लेनदेन गूगल पे, फोन पे खाते में करीब तीन करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/new-arrangements-are-being-made-for-darshan-in-mahakal-in/article-6000

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.