- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश की नई शुरुआत — टोपान स्पेशलिटी फिल्म्स लगाएगी ₹950 करोड़ का प्लांट
मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश की नई शुरुआत — टोपान स्पेशलिटी फिल्म्स लगाएगी ₹950 करोड़ का प्लांट
Bhopal, MP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले – “मध्यप्रदेश निवेशकों की पसंदीदा भूमि बन चुका है”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “मध्यप्रदेश की पावन भूमि पर आने वाले हर निवेशक का हार्दिक स्वागत है। सरकार उद्योगों को न केवल सुविधाएं दे रही है बल्कि उन्हें सफलतापूर्वक स्थापित करने में हर स्तर पर सहयोग भी कर रही है।”
मुख्यमंत्री ने यह बात टोपान स्पेशलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों से भेंट के दौरान कही। यह कंपनी जापानी समूह द्वारा अधिगृहित है और अब मध्यप्रदेश में करीब ₹950 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।
कंपनी धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-7 में लगभग 14 हेक्टेयर भूमि पर अत्याधुनिक बीओपीपी और सीपीटी फिल्म निर्माण इकाई स्थापित करेगी। यह निवेश शत-प्रतिशत एफडीआई (Foreign Direct Investment) के रूप में किया जाएगा, जो राज्य में विदेशी निवेश की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
बैठक में प्रमुख सचिव (औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन) राघवेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। कंपनी की ओर से सीएफओ एवं होल टाइम डायरेक्टर अमित जैन, कमर्शियल हेड रितेश तिरखा, जापानी प्रतिनिधि हिरोशी सुजुकी, तासुकु सेना, तोमोहिरो कोमा और तोशीयुकी माकी मौजूद थे।
कंपनी पदाधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में यह उनका पहला निवेश है और वे राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाते हुए दीर्घकालिक औद्योगिक उपस्थिति स्थापित करना चाहते हैं।
टोपान समूह की शुरुआत वर्ष 1988 में भारत में हुई थी, जिसे बाद में जापानी समूह ने अधिग्रहित किया। वर्तमान में कंपनी पैकेजिंग फिल्म, लेबल फिल्म और ग्राफिक लेमिनेशन फिल्म निर्माण में अग्रणी है।
पंजाब में स्थित इसकी इकाई लगभग 45 एकड़ में फैली हुई है। कंपनी का वैश्विक टर्नओवर 1.25 लाख करोड़ रुपये (14 बिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक है, जबकि भारत में इसका कारोबार 1500 करोड़ रुपये के आसपास है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “राज्य सरकार का लक्ष्य उद्योगों के लिए तेज़ और पारदर्शी वातावरण तैयार करना है, ताकि हर निवेशक को भरोसे और अवसर के साथ आगे बढ़ने का मंच मिले।”
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए