प्रदेश में निवेश का नया अध्याय: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हर जिले में औद्योगिक विकास की लहर

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश अब औद्योगिक रूप से तेजी से उभरते राज्यों में शामिल हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश ने निवेश और उद्योग के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य में औद्योगिक विकास अब केवल इंदौर, भोपाल या ग्वालियर तक सीमित नहीं, बल्कि हर जिले तक फैल चुका है।

मुख्यमंत्री के प्रयासों से रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (RIC) जैसी पहल ने स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों से जोड़ा है। उज्जैन, रीवा, सागर, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर और शहडोल में आयोजित सम्मेलनों से क्षेत्रीय औद्योगिकता को नई दिशा मिली है।

डॉ. यादव ने जर्मनी, स्पेन और जापान जैसे देशों में जाकर निवेशकों को मध्यप्रदेश के अवसरों से अवगत कराया। इसके साथ ही देश के औद्योगिक केंद्रों में आयोजित रोड शो ने राज्य की औद्योगिक नीति को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाया है।

🔹 औद्योगिक ढांचे का तेजी से विस्तार

प्रदेश के 85 प्रतिशत जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए हैं। सितंबर 2025 तक 33,450 हेक्टेयर में 139 औद्योगिक पार्क तैयार हो चुके हैं, जो 2023 की तुलना में दोगुना है।

  • विक्रम उद्योगपुरी (उज्जैन) को स्मार्ट औद्योगिक टाउनशिप के रूप में विकसित किया गया।

  • धार में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यासित हुआ, जो भारत की टेक्सटाइल श्रृंखला का नया केंद्र बन रहा है।

  • सितापुर-मुरैना में मेगा लेदर और फुटवियर पार्क 162.70 हेक्टेयर में तैयार किया गया है।

  • नर्मदापुरम के मोहासा-बाबई क्षेत्र में नवकरणीय ऊर्जा उपकरण निर्माण में 17,750 करोड़ का निवेश और 21,777 रोजगार सृजित हुए हैं।

🔹 तकनीक, नवाचार और कौशल का संगम

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में आईटी और डिजिटल हब विकसित किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अनुसार, “स्थानीय प्रतिभा को तकनीकी नवाचार से जोड़ना ही वास्तविक औद्योगिक प्रगति का आधार है।”

🔹 निवेश से साकार हो रहा है औद्योगिक भविष्य

प्रदेश में चल रही परियोजनाएँ — जैसे विक्रम उद्योगपुरी, पीएम मित्रा पार्क और नर्मदापुरम का ग्रीन एनर्जी ज़ोन — न केवल निवेश को आकर्षित कर रही हैं, बल्कि रोजगार, स्थानीय व्यवसाय और सामाजिक सशक्तिकरण का भी माध्यम बन रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दृष्टि स्पष्ट है — “औद्योगिकीकरण का लाभ हर जिले और हर युवा तक पहुँचना चाहिए।”
उनके इसी दृष्टिकोण ने मध्यप्रदेश को निवेशकों के लिए भरोसेमंद, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर औद्योगिक गंतव्य के रूप में स्थापित कर दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Oct 2025 By दैनिक जागरण

प्रदेश में निवेश का नया अध्याय: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हर जिले में औद्योगिक विकास की लहर

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश अब औद्योगिक रूप से तेजी से उभरते राज्यों में शामिल हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश ने निवेश और उद्योग के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य में औद्योगिक विकास अब केवल इंदौर, भोपाल या ग्वालियर तक सीमित नहीं, बल्कि हर जिले तक फैल चुका है।

मुख्यमंत्री के प्रयासों से रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (RIC) जैसी पहल ने स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों से जोड़ा है। उज्जैन, रीवा, सागर, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर और शहडोल में आयोजित सम्मेलनों से क्षेत्रीय औद्योगिकता को नई दिशा मिली है।

डॉ. यादव ने जर्मनी, स्पेन और जापान जैसे देशों में जाकर निवेशकों को मध्यप्रदेश के अवसरों से अवगत कराया। इसके साथ ही देश के औद्योगिक केंद्रों में आयोजित रोड शो ने राज्य की औद्योगिक नीति को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाया है।

🔹 औद्योगिक ढांचे का तेजी से विस्तार

प्रदेश के 85 प्रतिशत जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए हैं। सितंबर 2025 तक 33,450 हेक्टेयर में 139 औद्योगिक पार्क तैयार हो चुके हैं, जो 2023 की तुलना में दोगुना है।

  • विक्रम उद्योगपुरी (उज्जैन) को स्मार्ट औद्योगिक टाउनशिप के रूप में विकसित किया गया।

  • धार में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यासित हुआ, जो भारत की टेक्सटाइल श्रृंखला का नया केंद्र बन रहा है।

  • सितापुर-मुरैना में मेगा लेदर और फुटवियर पार्क 162.70 हेक्टेयर में तैयार किया गया है।

  • नर्मदापुरम के मोहासा-बाबई क्षेत्र में नवकरणीय ऊर्जा उपकरण निर्माण में 17,750 करोड़ का निवेश और 21,777 रोजगार सृजित हुए हैं।

🔹 तकनीक, नवाचार और कौशल का संगम

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में आईटी और डिजिटल हब विकसित किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अनुसार, “स्थानीय प्रतिभा को तकनीकी नवाचार से जोड़ना ही वास्तविक औद्योगिक प्रगति का आधार है।”

🔹 निवेश से साकार हो रहा है औद्योगिक भविष्य

प्रदेश में चल रही परियोजनाएँ — जैसे विक्रम उद्योगपुरी, पीएम मित्रा पार्क और नर्मदापुरम का ग्रीन एनर्जी ज़ोन — न केवल निवेश को आकर्षित कर रही हैं, बल्कि रोजगार, स्थानीय व्यवसाय और सामाजिक सशक्तिकरण का भी माध्यम बन रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दृष्टि स्पष्ट है — “औद्योगिकीकरण का लाभ हर जिले और हर युवा तक पहुँचना चाहिए।”
उनके इसी दृष्टिकोण ने मध्यप्रदेश को निवेशकों के लिए भरोसेमंद, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर औद्योगिक गंतव्य के रूप में स्थापित कर दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/new-chapter-of-investment-in-the-state-wave-of-industrial/article-36244

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.