पेसा से जनजातीय सशक्तिकरण को नई दिशा, उपलब्धियों का व्यापक प्रचार जरूरी: राज्यपाल

भोपाल (म.प्र.)

On

लोक भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास और जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक, ग्राम सभाओं की भूमिका को बताया निर्णायक

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पेसा (पंचायतों का अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और प्रभावी पहल है। इससे जनजातीय समुदायों के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। उन्होंने पेसा नियमों के सफल क्रियान्वयन और इससे जुड़ी उपलब्धियों का व्यापक जनजागरण करने पर जोर दिया।

शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने कहा कि पेसा नियमों के प्रति जनजातीय समाज और ग्राम सभाओं में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि पेसा के तहत ग्राम सभाओं और समितियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाए और इसके लिए नवाचार अपनाए जाएं।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने पेसा के अंतर्गत गठित शांति एवं विवाद निवारण समितियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इन समितियों ने स्थानीय स्तर पर विवादों का समाधान कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत किया है। इससे जनजातीय समुदायों को अनावश्यक न्यायिक प्रक्रिया और आर्थिक बोझ से राहत मिली है।

राज्यपाल ने इन सफल पहलों को आमजन तक पहुंचाने के लिए बुकलेट तैयार कर वितरित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पेसा ग्राम सभाओं के वित्तीय प्रबंधन, वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की स्थिति, ग्राम सभाओं के नजरी नक्शे, लंबित प्रस्ताव, पट्टों की प्रगति और तेंदूपत्ता संग्रहण के भुगतान जैसे विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राज्यपाल को पेसा नियमों के प्रभावी प्रचार-प्रसार, अब तक की उपलब्धियों, सामने आ रही चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पेसा मोबिलाइजर्स के मानदेय भुगतान को लेकर किए जा रहे नए प्रयासों से भी अवगत कराया।

समीक्षा बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री गुलशन बामरा, दोनों विभागों के आयुक्त-सह-संचालक, राज्यपाल के अपर सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पेसा के प्रभावी क्रियान्वयन को और मजबूत करने के लिए समन्वित प्रयासों पर सहमति बनी।

--------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/new-direction-to-tribal-empowerment-through-pesa-wide-publicity-of/article-43342

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.