एमपीसीए में नया नेतृत्व: 29 वर्षीय महानआर्यमन सिंधिया अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Indore,MP

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) की वार्षिक साधारण सभा मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में हुई।

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी के बीच उनके बेटे महानआर्यमन सिंधिया को सर्वसम्मति से एमपीसीए का नया अध्यक्ष चुना गया। 29 वर्षीय महानआर्यमन इस पद पर आसीन होने वाले सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं।

नई कार्यकारिणी भी निर्विरोध चुनी गई। इसमें सुधीर असनानी को सचिव, अरुंधति किरकिरे को सहसचिव, विनित सेठिया को उपाध्यक्ष और संजीव दुआ कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, मैनेजिंग कमेटी में संध्या अग्रवाल, प्रसून कनमड़ीकर, राजीव रिसोड़कर और ब्रजेश राणा का चयन हुआ।

बैठक से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पुत्र महानआर्यमन ने खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट भी उनके साथ मौजूद रहे। सोमवार रात दोनों इंदौर पहुंचे थे और मंगलवार दोपहर स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद राजधानी के लिए रवाना हो गए।

इंदौर शहर में कई स्थानों पर महानआर्यमन के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई संदेश वाले होर्डिंग्स लगाए गए।

क्रिकेट प्रशासन में सक्रिय भूमिका

महानआर्यमन पिछले तीन वर्षों से क्रिकेट गतिविधियों में सक्रिय हैं। 2022 में उन्हें ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) का उपाध्यक्ष बनाया गया था। उसी समय वे एमपीसीए के आजीवन सदस्य बने। उनकी पहल पर ग्वालियर में मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीएल) की शुरुआत हुई, जिसका लगातार दो वर्षों तक सफल आयोजन किया गया।

पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल

पिछली बार एमपीसीए में अध्यक्ष पद पर अभिलाष खांडेकर निर्विरोध चुने गए थे। वहीं सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर चुनावी मुकाबला हुआ था। सचिव पद पर संजीव राव ने अमिताभ विजयवर्गीय को 17 वोट से हराया था, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर पवन जैन ने प्रेम पटेल को 78 वोटों से मात दी थी। क्रिकेट समिति में प्रशांत द्विवेदी, योगेश गोलवलकर और मुर्तजा अली ने जीत दर्ज की थी।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Sep 2025 By दैनिक जागरण

एमपीसीए में नया नेतृत्व: 29 वर्षीय महानआर्यमन सिंधिया अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Indore,MP

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी के बीच उनके बेटे महानआर्यमन सिंधिया को सर्वसम्मति से एमपीसीए का नया अध्यक्ष चुना गया। 29 वर्षीय महानआर्यमन इस पद पर आसीन होने वाले सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं।

नई कार्यकारिणी भी निर्विरोध चुनी गई। इसमें सुधीर असनानी को सचिव, अरुंधति किरकिरे को सहसचिव, विनित सेठिया को उपाध्यक्ष और संजीव दुआ कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, मैनेजिंग कमेटी में संध्या अग्रवाल, प्रसून कनमड़ीकर, राजीव रिसोड़कर और ब्रजेश राणा का चयन हुआ।

बैठक से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पुत्र महानआर्यमन ने खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट भी उनके साथ मौजूद रहे। सोमवार रात दोनों इंदौर पहुंचे थे और मंगलवार दोपहर स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद राजधानी के लिए रवाना हो गए।

इंदौर शहर में कई स्थानों पर महानआर्यमन के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई संदेश वाले होर्डिंग्स लगाए गए।

क्रिकेट प्रशासन में सक्रिय भूमिका

महानआर्यमन पिछले तीन वर्षों से क्रिकेट गतिविधियों में सक्रिय हैं। 2022 में उन्हें ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) का उपाध्यक्ष बनाया गया था। उसी समय वे एमपीसीए के आजीवन सदस्य बने। उनकी पहल पर ग्वालियर में मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीएल) की शुरुआत हुई, जिसका लगातार दो वर्षों तक सफल आयोजन किया गया।

पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल

पिछली बार एमपीसीए में अध्यक्ष पद पर अभिलाष खांडेकर निर्विरोध चुने गए थे। वहीं सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर चुनावी मुकाबला हुआ था। सचिव पद पर संजीव राव ने अमिताभ विजयवर्गीय को 17 वोट से हराया था, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर पवन जैन ने प्रेम पटेल को 78 वोटों से मात दी थी। क्रिकेट समिति में प्रशांत द्विवेदी, योगेश गोलवलकर और मुर्तजा अली ने जीत दर्ज की थी।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/new-leadership-29-year-old-mahanarman-scindia-president-elected-unopposed/article-32175

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.