विधानसभा के सत्र में नए विधायकों ने ली शपथ, खाद-बीज पर कांग्रेस का हंगामा

BHOPAL, MP

एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं. आज से शुरू हुए सत्र से पहले कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है. कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि हम अपनी आवाज दबने नहीं देंगे.

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 16 दिसंबर को वंदे मातरम के साथ हुई. उसके बाद उप चुनाव में निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली. नए विधायकों मुकेश मल्होत्रा, रमाकांत भार्गव, कमलेश प्रताप शाह को विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई. बीजेपी के कमलेश शाह ने अमरवाड़ा और रमाकांत भार्गव ने बुधनी उपचुनाव जीता है. जबकि, कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा विजयपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. इस बीच कांग्रेस विधायक भी विधानसभा पहुंचे. उन्होंने गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया. उन्होंने खाद-बीज की समस्या को लेकर सदन के बाहर जमकर हंगामा किया.

कांग्रेस ने कहा कि यह सरकार एक साल में किसानों को खाद-बीज उपलब्ध नहीं करा सकी. जब हम किसानों की आवाज बन रहे हैं तो सरकार हमें रोक रही है. कांग्रेस ने कहा कि हम हम डरने वाले नहीं हैं. हम सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ते रहेंगे. कांग्रेस के प्रदर्शन पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों को पर्याप्त खाद बीज मिल रहा है. इस प्रदेश में कांग्रेस को खाद बीज नहीं मिल रहा है. इसलिए वह सूखते जा रहे हैं. इस तरह के आंदोलन करके वह अपने आप को हरा-भरा करना चाहते हैं. लेकिन, यह यहां संभव नहीं है. कई गुटों में बंटी कांग्रेस अपने-अपने नेताओं को खुश करने के लिए इस तरह के प्रदर्शन कर रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2024 By दैनिक जागरण

विधानसभा के सत्र में नए विधायकों ने ली शपथ, खाद-बीज पर कांग्रेस का हंगामा

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 16 दिसंबर को वंदे मातरम के साथ हुई. उसके बाद उप चुनाव में निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली. नए विधायकों मुकेश मल्होत्रा, रमाकांत भार्गव, कमलेश प्रताप शाह को विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई. बीजेपी के कमलेश शाह ने अमरवाड़ा और रमाकांत भार्गव ने बुधनी उपचुनाव जीता है. जबकि, कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा विजयपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. इस बीच कांग्रेस विधायक भी विधानसभा पहुंचे. उन्होंने गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया. उन्होंने खाद-बीज की समस्या को लेकर सदन के बाहर जमकर हंगामा किया.

कांग्रेस ने कहा कि यह सरकार एक साल में किसानों को खाद-बीज उपलब्ध नहीं करा सकी. जब हम किसानों की आवाज बन रहे हैं तो सरकार हमें रोक रही है. कांग्रेस ने कहा कि हम हम डरने वाले नहीं हैं. हम सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ते रहेंगे. कांग्रेस के प्रदर्शन पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों को पर्याप्त खाद बीज मिल रहा है. इस प्रदेश में कांग्रेस को खाद बीज नहीं मिल रहा है. इसलिए वह सूखते जा रहे हैं. इस तरह के आंदोलन करके वह अपने आप को हरा-भरा करना चाहते हैं. लेकिन, यह यहां संभव नहीं है. कई गुटों में बंटी कांग्रेस अपने-अपने नेताओं को खुश करने के लिए इस तरह के प्रदर्शन कर रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/new-mlas-took-oath-in-the-assembly-session-congress-created/article-5577

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.