मध्य प्रदेश के 7 जिलों में नए पुलिस स्टेशन्स खुले, आपके जिले के नए थाने का नाम देखें

BHOPAL, MP

छतरपुर के बागेश्वर धाम में नई पुलिस चौकी, भोपाल को मिला नया थाना कजलीखेड़ा. उज्जैन में महाकाल लोक बना नया थाना. कुल 7 जिलों में खुले नए पुलिस स्टेशन्स.

मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में नए थाने, पुलिस चौकियों से थाने और नई पुलिस चौकियां बनाई गई है. मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं. अब जल्द ही इन थानों की शुरुआत होगी और क्राइम कंट्रोल में व अन्य व्यवस्थाएं सुधरेंगी.

भोपाल में बना कजलीखेड़ा थाना

भोपाल में कुछ साल पहले बनाई गई कजलीखेड़ा पुलिस चौकी को थाने में बदल दिया गया है. दरअसल, भोपाल का कोलार रोड क्षेत्र काफी बड़ा है. यहां बने कोलार थाना क्षेत्र की सीमा काफी ज्यादा थी, जिससे काफी समस्याएं होती थीं. वहीं अब कजलीखेड़ा थाना बनने से इस क्षेत्र में पुलिस का कंट्रोल बेहतर होगा. गौरतलब है कि पहले कजलीखेड़ा क्षेत्र कोलार थाने के अंतर्गत आता था. वहीं अब दोनों थानों की अलग-अलग सीमा होंगी.

New Police Station madhya pradesh list
राजधानी भोपाल समेत तीन जिलों को नए थाने, अन्य जिलों को चौकी. 
 
कहां-कहां बने नए थाने?

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबकि, भोपाल के अलावा मध्य प्रदेश के 6 जिलों में पुलिस व्यवस्था और बंदोबस्त में परिवर्तन किया गया है. इन 6 जिलों में आठ नए पुलिस थानों की स्थापना की गई है. छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसलिए वहां भी पुलिस चौकी की स्थापना की गई है. इसके अलावा उज्जैन के महाकाल लोक को भी नया थाना बनाए जाने का आदेश है. वहीं उज्जैन में ही तपोभूमि में भी नया थाना बनेगा.

इसके अलावा खरगोन जिले के जीतपुर में भी नए थाने बनाने की स्वीकृति दी गई है. सतना की रैगाव पुलिस चौकी, सीधी की सिमरिया और मडवास पुलिस चौकी और देवास की कमलापुर पुलिस चौकी को थाने में परिवर्तित किया गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश के 7 जिलों में नए पुलिस स्टेशन्स खुले, आपके जिले के नए थाने का नाम देखें

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में नए थाने, पुलिस चौकियों से थाने और नई पुलिस चौकियां बनाई गई है. मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं. अब जल्द ही इन थानों की शुरुआत होगी और क्राइम कंट्रोल में व अन्य व्यवस्थाएं सुधरेंगी.

भोपाल में बना कजलीखेड़ा थाना

भोपाल में कुछ साल पहले बनाई गई कजलीखेड़ा पुलिस चौकी को थाने में बदल दिया गया है. दरअसल, भोपाल का कोलार रोड क्षेत्र काफी बड़ा है. यहां बने कोलार थाना क्षेत्र की सीमा काफी ज्यादा थी, जिससे काफी समस्याएं होती थीं. वहीं अब कजलीखेड़ा थाना बनने से इस क्षेत्र में पुलिस का कंट्रोल बेहतर होगा. गौरतलब है कि पहले कजलीखेड़ा क्षेत्र कोलार थाने के अंतर्गत आता था. वहीं अब दोनों थानों की अलग-अलग सीमा होंगी.

New Police Station madhya pradesh list
राजधानी भोपाल समेत तीन जिलों को नए थाने, अन्य जिलों को चौकी. 
 
कहां-कहां बने नए थाने?

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबकि, भोपाल के अलावा मध्य प्रदेश के 6 जिलों में पुलिस व्यवस्था और बंदोबस्त में परिवर्तन किया गया है. इन 6 जिलों में आठ नए पुलिस थानों की स्थापना की गई है. छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसलिए वहां भी पुलिस चौकी की स्थापना की गई है. इसके अलावा उज्जैन के महाकाल लोक को भी नया थाना बनाए जाने का आदेश है. वहीं उज्जैन में ही तपोभूमि में भी नया थाना बनेगा.

इसके अलावा खरगोन जिले के जीतपुर में भी नए थाने बनाने की स्वीकृति दी गई है. सतना की रैगाव पुलिस चौकी, सीधी की सिमरिया और मडवास पुलिस चौकी और देवास की कमलापुर पुलिस चौकी को थाने में परिवर्तित किया गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/new-police-stations-opened-in-7-districts-of-madhya-pradesh/article-14813

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.