- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश में मौसम का नया मोड़: चार दिन तक बारिश के आसार, रात के तापमान में आई गिरावट से बढ़ी ठंडक
मध्यप्रदेश में मौसम का नया मोड़: चार दिन तक बारिश के आसार, रात के तापमान में आई गिरावट से बढ़ी ठंडक
Bhopal, MP
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। दीपावली के बाद अब ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिन तक हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।
भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभाग के अधिकांश जिलों में मंगलवार से मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से प्रदेश के दक्षिण और मध्य हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में रहेगा बारिश का असर
छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, सिवनी, बैतूल, डिंडोरी, बालाघाट और मंडला जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। 23 और 24 अक्टूबर को भी दक्षिणी हिस्से में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।
रातों में बढ़ी ठंडक, दिन में धूप
दीपावली के बाद प्रदेश में सुबह और रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी में बादलों के बीच हल्की ठंड का असर महसूस हुआ। वहीं दिन में धूप के चलते मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह से तेज ठंड का दौर शुरू हो सकता है।
कई शहरों में तापमान 20 डिग्री से नीचे
रविवार और सोमवार की रात प्रदेश के कई शहरों में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।
इनमें जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, खंडवा, खजुराहो, खरगोन, उमरिया, सतना, टीकमगढ़, पचमढ़ी, बैतूल, गुना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, नौगांव, मंडला, सागर, मलाजखंड और रीवा शामिल हैं।
नौगांव सबसे ठंडा
छतरपुर जिले का नौगांव सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजगढ़ में 16.6 डिग्री, भोपाल में 17.2 डिग्री, इंदौर में 20.2 डिग्री, ग्वालियर में 20.5 डिग्री और उज्जैन में 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के कमजोर होते ही तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी तथा नवंबर से प्रदेश में ठंडक का प्रभाव तेजी से बढ़ने लगेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए