ट्विशा केस में नया मोड़, पति बोला- प्रेग्नेंसी के बाद बदल गया था व्यवहार, आज दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में पति समर्थ सिंह ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए। आज एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम होगा।

भोपाल में एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार जटिल होता जा रहा है। रविवार को भोपाल एम्स में उनके शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश पर पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इसके लिए दिल्ली एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टर शनिवार शाम को विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। फिलहाल, ट्विशा का शव एम्स की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। दूसरी ओर, उनके पति समर्थ सिंह से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है और सोमवार को सुनवाई करेगा।

पुलिस रिमांड के दौरान समर्थ ने जांच टीम को बताया कि उनकी शादी के शुरुआती दिनों में सब ठीक था, लेकिन 17 अप्रैल को जब ट्विशा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई, तब से उसके व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया। समर्थ के मुताबिक, अस्पताल से लौटने के बाद ट्विशा ने कहा कि वह घरेलू जिंदगी नहीं चाहती और दिल्ली जाना चाहती है। उसने ये भी कहा कि वह ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी है और उसी माहौल में रहना चाहती है। इसी दिन ट्विशा दिल्ली चली गई थी, लेकिन फिर परिवार के समझाने पर वो वापस भोपाल लौट आई।

पूछताछ में समर्थ ने बताया कि दोनों के बीच बेंगलुरु ट्रिप को लेकर भी विवाद हुआ था। उसने पहले से टिकट बुक कर रखे थे, लेकिन बाद में ट्विशा ने जाने से मना कर दिया और अपने भाई के पास अजमेर जाने का इरादा जताया। पुलिस के अनुसार, समर्थ ने कई घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया है, लेकिन जांच एजेंसियां उसके बयान को पूरी तरह से सही मानने के लिए तैयार नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि वह खुद को बचाने के लिए कहानी गढ़ने की कोशिश कर सकता है। इसीलिए घटना वाले दिन की टाइमलाइन फिर से तैयार की जा रही है। 

समर्थ ने पुलिस को बताया कि 12 मई की शाम ट्विशा पार्लर से लौटने के बाद दोनों पार्क में टहलने गए थे। घर लौटकर उन्होंने साथ में खाना भी खाया। बाद में, ट्विशा नीचे वाले कमरे में अपने माता-पिता से फोन पर बात कर रही थी। समर्थ के मुताबिक, कुछ समय बाद उसकी मां का फोन आया जिसमें बताया गया कि ट्विशा परेशान लग रही है और रो रही थी। जब परिवार वाले छत पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वह फंदे पर लटकी हुई है। समर्थ ने दावा किया कि उसने और उसकी मां ने मिलकर फंदा हटाने की कोशिश की और फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, ट्विशा के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला अब राजनीतिक और कानूनी रूप भी ले चुका है। मध्य प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच के लिए केंद्र को पत्र भेजा है। वहीं, आरोपी की मां और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग भी अदालत में की गई है। समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस भी निलंबित हो चुका है। शनिवार को उसे भोपाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां सात दिन की पुलिस रिमांड मंजूर हुई। पुलिस अब उसे घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी।

फिलहाल, पूरे मामले की नजर रविवार को होने वाले री-पोस्टमॉर्टम पर है। परिवार ने स्पष्ट किया है कि अंतिम संस्कार का फैसला दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा। भोपाल पुलिस और जांच एजेंसियां अब हर पहलू को खंगाल रही हैं, जिससे ट्विशा शर्मा की मौत की असली वजह का पता चल सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2026 By Rohit.P

ट्विशा केस में नया मोड़, पति बोला- प्रेग्नेंसी के बाद बदल गया था व्यवहार, आज दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम

भोपाल (म.प्र.)

भोपाल में एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार जटिल होता जा रहा है। रविवार को भोपाल एम्स में उनके शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश पर पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इसके लिए दिल्ली एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टर शनिवार शाम को विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। फिलहाल, ट्विशा का शव एम्स की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। दूसरी ओर, उनके पति समर्थ सिंह से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है और सोमवार को सुनवाई करेगा।

पुलिस रिमांड के दौरान समर्थ ने जांच टीम को बताया कि उनकी शादी के शुरुआती दिनों में सब ठीक था, लेकिन 17 अप्रैल को जब ट्विशा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई, तब से उसके व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया। समर्थ के मुताबिक, अस्पताल से लौटने के बाद ट्विशा ने कहा कि वह घरेलू जिंदगी नहीं चाहती और दिल्ली जाना चाहती है। उसने ये भी कहा कि वह ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी है और उसी माहौल में रहना चाहती है। इसी दिन ट्विशा दिल्ली चली गई थी, लेकिन फिर परिवार के समझाने पर वो वापस भोपाल लौट आई।

पूछताछ में समर्थ ने बताया कि दोनों के बीच बेंगलुरु ट्रिप को लेकर भी विवाद हुआ था। उसने पहले से टिकट बुक कर रखे थे, लेकिन बाद में ट्विशा ने जाने से मना कर दिया और अपने भाई के पास अजमेर जाने का इरादा जताया। पुलिस के अनुसार, समर्थ ने कई घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया है, लेकिन जांच एजेंसियां उसके बयान को पूरी तरह से सही मानने के लिए तैयार नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि वह खुद को बचाने के लिए कहानी गढ़ने की कोशिश कर सकता है। इसीलिए घटना वाले दिन की टाइमलाइन फिर से तैयार की जा रही है। 

समर्थ ने पुलिस को बताया कि 12 मई की शाम ट्विशा पार्लर से लौटने के बाद दोनों पार्क में टहलने गए थे। घर लौटकर उन्होंने साथ में खाना भी खाया। बाद में, ट्विशा नीचे वाले कमरे में अपने माता-पिता से फोन पर बात कर रही थी। समर्थ के मुताबिक, कुछ समय बाद उसकी मां का फोन आया जिसमें बताया गया कि ट्विशा परेशान लग रही है और रो रही थी। जब परिवार वाले छत पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वह फंदे पर लटकी हुई है। समर्थ ने दावा किया कि उसने और उसकी मां ने मिलकर फंदा हटाने की कोशिश की और फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, ट्विशा के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला अब राजनीतिक और कानूनी रूप भी ले चुका है। मध्य प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच के लिए केंद्र को पत्र भेजा है। वहीं, आरोपी की मां और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग भी अदालत में की गई है। समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस भी निलंबित हो चुका है। शनिवार को उसे भोपाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां सात दिन की पुलिस रिमांड मंजूर हुई। पुलिस अब उसे घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी।

फिलहाल, पूरे मामले की नजर रविवार को होने वाले री-पोस्टमॉर्टम पर है। परिवार ने स्पष्ट किया है कि अंतिम संस्कार का फैसला दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा। भोपाल पुलिस और जांच एजेंसियां अब हर पहलू को खंगाल रही हैं, जिससे ट्विशा शर्मा की मौत की असली वजह का पता चल सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/new-twist-in-twisha-case-husband-said-behavior-had/article-54100

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.