- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिवपुरी जिला अस्पताल से नवजात चोरी: महिला बनी झूठी पहचान की ‘आशा’, भरोसा जीतकर बच्ची लेकर फरार
शिवपुरी जिला अस्पताल से नवजात चोरी: महिला बनी झूठी पहचान की ‘आशा’, भरोसा जीतकर बच्ची लेकर फरार
Shivpuri,MP
जिला अस्पताल के एचडीयू वार्ड में मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला नवजात बच्ची को चोरी कर फरार हो गई।
आरोपी महिला ने खुद को आशा कार्यकर्ता की परिचित बताकर परिजनों का भरोसा जीता और मौके का फायदा उठाकर बच्ची को गोद में लेकर गायब हो गई। पूरी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें महिला का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को रोशनी आदिवासी नामक महिला ने जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। दो दिन से आरोपी महिला परिवार के संपर्क में थी और खुद को स्वास्थ्य कार्यकर्ता की परिचित बताकर वार्ड में आ-जा रही थी। बुधवार तड़के करीब 4 बजे उसने बच्ची को “खिलाने” के बहाने गोद में लिया और कुछ देर बाद मौका पाकर फरार हो गई।
सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो बच्ची गायब थी। शोर मचने पर अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी महिला की तस्वीरें सामने आईं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमन सिंह राठौड़ स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और जांच का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान लगभग स्पष्ट है और पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर नवजात को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए सूचना देने वाले के लिए 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अस्पताल परिसर और आस-पास के इलाकों में सघन जांच जारी है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए