- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गुना में टॉयलेट से मिले नवजात की मौत, इलाज के दौरान दो दिन बाद तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी
गुना में टॉयलेट से मिले नवजात की मौत, इलाज के दौरान दो दिन बाद तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी
Guna, MP
गुना जिले के म्याना क्षेत्र में मंगलवार रात सरकारी टॉयलेट में गंदगी के बीच लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया।
जिला अस्पताल में दो दिन तक इलाज चलने के बाद गुरुवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि नवजात की हालत शुरू से ही नाजुक थी।
गंदगी के बीच मिला मासूम
मंगलवार रात करीब 8:30 बजे म्याना के सदर बाजार पुलिया के पास बने एक सार्वजनिक शौचालय से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। टॉयलेट के अंदर कपड़े में लिपटा नवजात गंदगी के बीच पड़ा मिला। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने बच्चे को म्याना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दो दिन तक चला इलाज
जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में बच्चे को भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने लगातार उसकी स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
म्याना पुलिस ने टॉयलेट और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि नवजात को वहां किसने और कब छोड़ा। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। लोग इसे अमानवीय कृत्य बताते हुए गहरी संवेदना जता रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए