- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- BHOPAL : थाना हबीबगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, ₹7 लाख का मशरुका बरामद
BHOPAL : थाना हबीबगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, ₹7 लाख का मशरुका बरामद
BHOPAL, MP
भोपाल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना हबीबगंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है और उससे ₹7 लाख कीमत की चोरी हुई स्विफ्ट डिज़ायर कार बरामद की है।
फरियादी ब्रजमोहन राठौर (46), निवासी ग्राम विशनखेड़ी, ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी स्विफ्ट डिज़ायर कार (क्र. MP04ZJ0949), जो उनका ड्राइवर अजय मीना चला रहा था, 11 अगस्त 2025 को चोरी हो गई। घटना के दिन ड्राइवर 06 नंबर स्टॉप के पास कार खड़ी कर आराम कर रहा था। इस दौरान, कोई अज्ञात चोर उसकी पैंट की लूप से चाबी निकालकर कार लेकर फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
12 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रशासन अकादमी के पीछे सांची कॉर्नर, 1100 क्वार्टर के पास एक सफेद स्विफ्ट डिज़ायर खड़ी है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है और कार को सस्ते दाम में बेचने की कोशिश कर रहा है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 06 नंबर स्टॉप से सो रहे व्यक्ति की पैंट से चाबी निकालकर कार चोरी की थी।
गिरफ्तार आरोपी
-
नाम: जितेंद्र अहिरवार
-
पिता: कमल सिंह अहिरवार
-
उम्र: 32 वर्ष
-
निवासी: ए-4 प्रेमपुरा, भदभदा रोड, थाना कमला नगर, भोपाल
अपराधिक रिकॉर्ड
-
अप.क्र 141/14 – धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना कोलार
-
अप.क्र 480/23 – धारा 294, 337, 323, 341, 506, 34 भादवि, थाना गोविंदपुरा
पुलिस की सराहनीय भूमिका
निरीक्षक संजीव चौकसे, उपनिरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी, स.उ.नि. सुधाकर शर्मा, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र भास्कर, प्रधान आरक्षक नागेन्द्र सिंह, आरक्षक रामनरेश किरार, आरक्षक कंचन यादव और आरक्षक अरविंद यादव ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।
...........................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए