- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर में गोवा का मजा, बरगी डैम के बैक वॉटर में नाइट स्टे, कैंपिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स
जबलपुर में गोवा का मजा, बरगी डैम के बैक वॉटर में नाइट स्टे, कैंपिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स
JABALPUR, MP
वॉटर, एयर और लैंड स्पोर्ट के साथ नाइट कैंपिंग और कल्चरल प्रोग्रम्स होंगे. पर्यटक जबलपुर में ले सकेंगे गोवा वाला फील
पुरातत्व पर्यटन और सांस्कृतिक परिषद जबलपुर में झील महोत्सव का आयोजन कर रही है. इस आयोजन में कई एडवेंचर गेम्स के साथ ही बरगी डैम के बैक वॉटर के पास नाइट स्टे और कल्चरल नाइट का आयोजन भी किया जा रहा है. गौरतलब है कि 5 अप्रैल से 18 अप्रैल तक होने वाले इस झील महोत्सव का आयोजन जबलपुर और मंडला जिले की सीमा पर देवरी बकाई नाम के गांव के पास हो रहा है.
जबलपुर पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद के सीईओ हेमंत सिंह के मुताबिक ये आयोजन दोनों जिलों के सहयोग से हो रहा है.

जबलपुर में गोवा का मजा
सीईओ हेमंत सिंह ने बताया, '' हनुमंतिया टापू पर जो जल महोत्सव होता है, उसी तर्ज पर जबलपुर में झील महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसमें बरगी बांध के बैक वॉटर का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें लैंड, वॉटर और एयर तीनों तर के एडवेंचर स्पोर्ट्स व गेम शामिल हैं. वहीं लोगों के रुकने, नाइट स्टे व कैंपिंग के लिए स्विस टैंट लगाए जा रहे हैं. इन टेंटों में सभी तरह के इंतजाम किए जा रहा हैं.'' कुल मिलाकर इस आयोजन से लोग यहां गोवा वाला फील ले सकेंगे.

2017 में भी हुआ था झील महोत्सव
हेमंत सिंह ने आगे बताया, '' इसके पहले जबलपुर में झील महोत्सव 2017 में हुआ था. इस आयोजन का उद्देश्य पर्यटकों को कम पैसे में एडवेंचर गेम्स का अनुभव कराना था, जो सामान्य तौर पर पहाड़ी क्षेत्रों और समुद्र किनारे खेले जाते हैं. वहीं, इस बार के आयोजन में कई किस्म के एडवेंचर खेल आयोजित करने की तैयारी है.''
झील महोत्सव में होंगे ये एडवेंचर
वॉटर स्पोर्ट्स
- क्रूज
- सर्फिंग
- वॉटर पैरा सेलिंग
- बनाना राइड
- वॉटर स्कूटर
- मोटर बोट
- कयाकिंग
एयर स्पोर्ट्स
- हॉट एयर बलून
- पैरा सेलिंग पै
- पैरा ग्लाइडिंग
- पैरा मोटरिंग
लैंड स्पोर्ट्स
- स्लिंग शॉट
- जॉर्विंग बॉल
- रॉक क्लाइम्बिंग
- वैली क्रॉसिंग
- टारगेट जंप आदि
यहीं है फिल्म सिटी बनाने का प्रस्ताव
जिस स्थान पर झील महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, वहीं बियोंड स्टूडियो के लोग भी पहुंच रहे हैं. जबलपुर में इसी स्थान पर फिल्म सिटी बनाने की तैयारी की जा रही है. बियोंड स्टूडियो हॉलीवुड और दक्षिण भारत की कई फिल्मों के निर्माण से जुड़ा रहा है. यह आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड और जबलपुर पुरातत्व पर्यटन संस्कति परिषद मिलकर कर रहे हैं.
दिन में लोग यहां एडवेंचर गेम्स का मजा लेंगे और शाम को मध्य प्रदेश और राजस्थान की लोकगीत, लोक नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है. जबलपुर में ऐसा आयोजन इसके पहले 2017 में हुआ था. हनुमंतिया टापू पर ऐसे आयोजन अक्सर होते हैं. अधिक जानकारी व बुकिंग्स के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म की वेबसाइट पर जा सकते हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए