- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बैतूल में बीच बाजार दुकान में बैठे व्यापारी को गोली से उड़ाया, किसी को नहीं दिखे हमलावर
बैतूल में बीच बाजार दुकान में बैठे व्यापारी को गोली से उड़ाया, किसी को नहीं दिखे हमलावर
Betul, MP
बैतूल में सरे बाजार दुकान में व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सीसीटीवी में दो संदिग्ध आरोपी कैप्चर हुए हैं.
बैतूल शहर के गंज क्षेत्र में एक व्यापारी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई. गोली मारने वालों का सुराग नहीं लग सका है. गोली मारकर व्यापारी की हत्या की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके साथ ही शहर में चारों ओर नाकेबंदी शुरू कर दी. इसके बाद भी हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने कई लोगों से घटना को लेकर बात की है. सुराग लगाने की कोशिश में पुलिस रातभर परेशान रही.
व्यापारी के सीने में मारी गोली, मौके पर मौत
बैतूल एसपी निश्चल झारिया, एएसपी कमला जोशी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की. मामले के अनुसार बैतूल शहर के गंज क्षेत्र में मशीनरी हार्डवेयर दुकान के संचालक अशोक पवार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली व्यापारी के सीने में मारी गई. व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या करने के बाद बदमाश फरार हो गए. पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी में दो संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं.
दुकान के बाहर नोटों की गड्डी बरामद
बाजार के शोरशराबे के कारण फायरिंग की आवाज लोग समझ नहीं पाए. दोनो हमलावरों में से एक दुकान के अंदर घुसा और व्यापारी अशोक पवार पर फायरिंग करने के बाद आराम से दुकान के बाहर निकल गया. बताया जाता है कि इसके बाद हमलावर अपने साथी के साथ आराम से पैदल निकल गया. सीसीटीवी में दोनों आरोपी नजर आए हैं लेकिन पुलिस ने फिलहाल सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक नहीं होने दिए. वहीं, दुकान के बाहर नोटों की गड्डी भी बरामद हुई है, जो लगभग 28 हजार 500 रुपये की बताई जा रही है.

कस्टमर ने व्यापारी को खून से लथपथ देखा
वारदात के कुछ देर बाद जब दुकान में एक कस्टमर आया तो उसने अशोक पवार को लहूलुहान देखा और आसपास के दुकानदारों को बताया. बैतूल एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया "गंज क्षेत्र के एक हार्डवेयर व्यवसायी की गोली लगने से मौत हुई है. हमलावरों की तलाश की जा रही है." एएसपी कमला जोशी ने बताया "हार्डवेयर दुकान संचालक अशोक पवार की गोली मारकर हत्या की गई है. अभी तक हमलावरों का सुराग नहीं लगा है लेकिन पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए