- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शादी में ना कार,ना टीवी,ना फ्रिज,ना कूलर बस सिर्फ एक चेक, पिता की अनोखी पहल
शादी में ना कार,ना टीवी,ना फ्रिज,ना कूलर बस सिर्फ एक चेक, पिता की अनोखी पहल
Dewas, MP
देवास में हुई एक शादी में पिता ने दहेज ना देते हुए, एमबीए बेटी को पढ़ाई के लिए दिया एक लाख का चेक.
यहां एक बेटी के पिता ने दहेज मुक्त शादी के रिवाज की मिसाल पेश की. बेटी के पिता ने अपनी एमबीए बेटी को और पढ़ाई करने के लिए एक लाख 11 हजार रुपये का चेक देकर विदाई की. कलोता समाज की यह शादी बांगरदा गांव में हुई. दहेज नहीं देने के चलते गांव में इस शादी की चर्चा हो रही है.
दहेज मुक्त शादी के रिवाज की मिसाल
बांगरदा गांव में कलोता समाज में एक ऐसी शादी देखने को मिली जहां दहेज में ना ज्वैलरी, ना कार, ना टीवी, ना फ्रिज, ना कूलर दिया गया बल्कि एमबीए दुल्हन को पिता ने और पढ़ाई करने के लिए चेक सौंपा. दुल्हन के पिता सुरेश ने एक लाख 11 हजार रुपये का चेक देकर नम आंखों से बेटी की विदाई की.
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को किया सार्थक
गांव में हुई इस शादी में बेटी के पिता सुरेश ने दहेज मुक्त शादी के रिवाज की मिसाल पेश की है. बेटी के पिता सुरेश ने कहा कि हर बेटी के माता पिता को दहेज ना देते हुए उसे शिक्षा प्रदान करने के बारे में सोचना चाहिए. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक करना चाहिए.
पूर्व मंत्री ने भी की सराहना
पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक जोशी भी इस शादी में पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया. पिता के साथ उन्होंने दुल्हन को 1लाख 11 हजार का चेक भेंट किया और कलोता समाज की इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को नई दिशा देने की बात कही. बेटी के पिता को इस अच्छी पहल के लिए धन्यवाद दिया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए