- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पन्ना में बाइक सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क पर क्या हुआ किसी को पता नहीं
पन्ना में बाइक सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क पर क्या हुआ किसी को पता नहीं
panna, MP
पवई थाना अंतर्गत पवई-बिरसिंहपुर मार्ग पर ग्राम छिर्रहा मोड़ के पास की घटना. पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे मृतक.
जिले के पवई-बिरसिंहपुर मार्ग पर गुरुवार शाम एक भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. ग्राम छिर्रहा मोड़ के पास शाम 7:30 बजे एक राहगीरों ने दुर्घटना ग्रस्त बाइक और दो युवकों को मृत देखा. हालांकि, यह दुर्घटना किस कारण से घटी यह स्पष्ट नहीं हो पाया. हादसे में मार गए युवकों की पहचान दीपू वर्मन (25) पिता श्यामलाल बर्मन और ऋषि बर्मन (20) पिता लखन बर्मन, निवासी वार्ड नंबर 15, पवई, के रूप में हुई है. दोनों आपस में चाचा-भतीजे थे.
कैसे घटी ये दुर्घटना?
जानकारी के अनुसार, चाचा-भतीजे किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम उमरहट गए थे और वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए. मौके पर कोई अन्य वाहन नजर नहीं आया. इसलिए माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी. घटना इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 और पवई पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पवई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहीं दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं
इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है. वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं. आज शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद चाचा-भतीजे का शव परिजनों को सौंपा जाएंगा.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए