- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- कुख्यात राजू ईरानी पुलिस को कर रहा गुमराह: पूछताछ में बोला—2017 के बाद कोई वारदात नहीं की
कुख्यात राजू ईरानी पुलिस को कर रहा गुमराह: पूछताछ में बोला—2017 के बाद कोई वारदात नहीं की
भोपाल (म.प्र.)
भोपाल के ईरानी डेरे का सरगना रिमांड पर, पुलिस को शक—खुद को निर्दोष दिखाने के लिए गढ़ रहा कहानियां
भोपाल के कुख्यात ईरानी डेरे के सरगना राजू ईरानी से पुलिस पूछताछ जारी है, लेकिन जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। पूछताछ के दौरान राजू ने दावा किया है कि उसने वर्ष 2017 के बाद किसी भी तरह की लूट, ठगी या अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम नहीं दिया। पुलिस का मानना है कि यह बयान जांच से बचने और खुद को निर्दोष साबित करने की रणनीति का हिस्सा है।
रविवार को राजू ईरानी को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले उसे सूरत पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद भोपाल लाकर पूछताछ की जा रही है।
क्या कह रहा है आरोपी
राजू ईरानी ने पुलिस को बताया कि वह अधिकांश आपराधिक गतिविधियां भोपाल से बाहर करता था। फरारी के दौरान वह नर्मदापुरम, सूरत और मुंबई जैसे शहरों में आता-जाता रहा। उसने यह भी दावा किया कि ईरानी डेरे में रहने वाले कुछ परिवारों से उसका लंबे समय से विवाद है और वही लोग जबरन उसका नाम विभिन्न अपराधों में घसीटते हैं।आरोपी का कहना है कि दुश्मनी के चलते उसके खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज कराए गए हैं। हालांकि, पुलिस इस दावे को सिरे से खारिज कर रही है।
पुलिस को क्यों है शक
निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा के अनुसार, राजू ईरानी बेहद शातिर अपराधी है और पूछताछ के दौरान बार-बार बयान बदल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जानबूझकर अधूरी और भ्रामक जानकारी दे रहा है, ताकि जांच की दिशा भटकाई जा सके।
पुलिस ने राजू से विस्तृत डोजियर भरवाया है, जिसमें उसके परिवार के सदस्यों, करीबी रिश्तेदारों और संपर्क में रहने वालों की जानकारी दर्ज की गई है। इसके साथ ही फरारी के दौरान उसे शरण देने या मदद करने वालों की पहचान भी की जा रही है।
सूरत तक कैसे पहुंचा
पूछताछ में राजू ईरानी ने खुलासा किया कि वह ट्रेन से सूरत पहुंचा था। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था। सूरत में उसका ससुराल होने के कारण उसे वहां ठहरने में कोई दिक्कत नहीं हुई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि सूरत और अन्य शहरों में उसे किन लोगों का संरक्षण मिला।
शौक और आपराधिक छवि
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राजू ईरानी जानवर पालने का शौकीन है। उसके फार्महाउस में लड़ाकू मुर्गे, मेंढ़े और घोड़े रखे गए हैं। उसके पालतू जानवर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह शौक उसकी आपराधिक गतिविधियों से ध्यान हटाने का एक पहलू हो सकता है।
राजू ईरानी फिलहाल 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर उसके नेटवर्क, भोपाल में सक्रिय गैंग और अन्य शहरों से जुड़े अपराधों की कड़ियां जोड़ी जाएंगी। जांच एजेंसियों का दावा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और अहम खुलासे हो सकते हैं।
---------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए