लाड़ली बहनों के खातों में अब हर महीने ₹1500, सीएम सिवनी से करेंगे ट्रांसफर — कैबिनेट ने दी मंजूरी

Bhopal, MP

भाई दूज पर की गई घोषणा पर अमल; भावांतर योजना के तहत किसानों को ₹1300 प्रति क्विंटल और सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने का भी फैसला

 मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 करने का फैसला कर दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब राज्य की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 12 नवंबर को बढ़ी हुई राशि ट्रांसफर की जाएगी। सीएम यह राशि सिवनी से सिंगल क्लिक के जरिए जारी करेंगे।

कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भाई दूज के दिन ही राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। अब इस पर अमल करते हुए लाड़ली बहनों को ₹250 अतिरिक्त मिलेंगे।
मार्च 2023 से अब तक सरकार करीब ₹44 हजार करोड़ रुपए लाड़ली बहनों को दे चुकी है, जबकि इस वित्त वर्ष में करीब ₹20,450 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

बिरसा मुंडा जयंती पर राज्यस्तरीय आयोजन

15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर जबलपुर और आलीराजपुर में बड़े आयोजन होंगे। जबलपुर के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। सभी जिलों में भी जिला स्तरीय आयोजन होंगे, जिनमें शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

किसानों को मिलेगा भावांतर राशि का लाभ

सरकार ने भावांतर भुगतान योजना के तहत सोयाबीन किसानों को ₹1300 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करने की घोषणा की है।
13 नवंबर को मुख्यमंत्री देवास से 1.32 लाख किसानों के खातों में ₹300 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे।
अब तक 1.60 लाख किसानों ने लगभग 2.70 लाख क्विंटल सोयाबीन बेचा है। योजना के तहत हर रोज मॉडल रेट जारी किए जा रहे हैं ताकि किसानों को पारदर्शी दरों का लाभ मिल सके।

सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगेंगे

बैठक में तय हुआ कि प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर सोलर रूफटॉप पैनल लगाए जाएंगे।
रेस्को योजना के तहत लागू यह प्रोजेक्ट पूरी तरह पीपीपी मॉडल पर आधारित होगा। इसमें शासन की कोई राशि नहीं लगेगी और जिलावार टेंडर जारी किए जाएंगे।

अन्य अहम फैसले

  • ओंकारेश्वर एकात्म धाम परियोजना में अतिरिक्त ₹228 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

  • बिजली बिल समाधान योजना में उपभोक्ता 30 दिसंबर तक सरचार्ज विसंगति दूर करा सकेंगे।

  • मांधाता में सिविल न्यायालय की स्थापना हेतु 7 पदों की स्वीकृति मिली।

  • महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को विश्वकप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹1 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/now-cm-seoni-will-transfer-%E2%82%B9-1500-every-month-to/article-37513

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.