एमपी में अब हैवी रेन का अलर्ट नहीं: अगले 3 दिन हल्की बारिश का दौर, मानसून ने दिया कोटे से ज्यादा पानी

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में फिलहाल भारी बारिश का खतरा टल गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में केवल हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को भोपाल, रायसेन, सतना, मंडला, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर और सिवनी में बारिश दर्ज की गई। रायसेन में सबसे ज्यादा 2 इंच और सतना में सवा इंच पानी गिरा। भोपाल में दिनभर धूप के बाद शाम को तेज बारिश हुई।

मानसून लौटने की प्रक्रिया शुरू

राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है और अगले दो-तीन दिनों में पंजाब व गुजरात के कुछ हिस्सों से भी मानसून लौट सकता है। इसके बाद मध्यप्रदेश में भी मानसून की विदाई की शुरुआत होगी। हालांकि, सितंबर के आखिरी दिनों तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

अब तक 42.1 इंच बारिश

16 जून को आमद देने वाले मानसून ने अब तक मध्यप्रदेश को औसत से ज्यादा पानी दिया है। सामान्य तौर पर 35.2 इंच बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 42.1 इंच पानी गिर चुका है यानी 6.9 इंच ज्यादा। प्रदेश की सामान्य औसत 37 इंच बारिश का कोटा पिछले हफ्ते ही पूरा हो चुका है।

कहां ज्यादा और कहां कम बारिश

  • कम बारिश वाले जिले – इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति कमजोर रही है। बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन और शाजापुर सबसे कम बारिश वाले जिलों में शामिल हैं।

  • ज्यादा बारिश वाले इलाके – ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी 8 जिलों में कोटे से ज्यादा पानी गिरा। इनमें ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर शामिल हैं। वहीं, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में भी मानसून ने जमकर बरसात की है।

बड़े शहरों का रिकॉर्ड

  • भोपाल – पिछले 4 साल से सितंबर में कोटे से ज्यादा बारिश हो रही है। 1961 में यहां 30 इंच से ज्यादा पानी गिरा था, जबकि 24 घंटे में सर्वाधिक 9.2 इंच बारिश का रिकॉर्ड 1947 में बना।

  • इंदौर – सितंबर 1954 में 30 इंच का रिकॉर्ड है। इस बार औसत 8 दिन के बजाय 15 से ज्यादा दिन बारिश हो सकती है।

  • ग्वालियर – सितंबर 1990 में 25 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। इस बार अगस्त में ही औसत कोटा पूरा हो चुका है, अब होने वाली बारिश बोनस मानी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Sep 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में अब हैवी रेन का अलर्ट नहीं: अगले 3 दिन हल्की बारिश का दौर, मानसून ने दिया कोटे से ज्यादा पानी

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में फिलहाल भारी बारिश का खतरा टल गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में केवल हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को भोपाल, रायसेन, सतना, मंडला, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर और सिवनी में बारिश दर्ज की गई। रायसेन में सबसे ज्यादा 2 इंच और सतना में सवा इंच पानी गिरा। भोपाल में दिनभर धूप के बाद शाम को तेज बारिश हुई।

मानसून लौटने की प्रक्रिया शुरू

राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है और अगले दो-तीन दिनों में पंजाब व गुजरात के कुछ हिस्सों से भी मानसून लौट सकता है। इसके बाद मध्यप्रदेश में भी मानसून की विदाई की शुरुआत होगी। हालांकि, सितंबर के आखिरी दिनों तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

अब तक 42.1 इंच बारिश

16 जून को आमद देने वाले मानसून ने अब तक मध्यप्रदेश को औसत से ज्यादा पानी दिया है। सामान्य तौर पर 35.2 इंच बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 42.1 इंच पानी गिर चुका है यानी 6.9 इंच ज्यादा। प्रदेश की सामान्य औसत 37 इंच बारिश का कोटा पिछले हफ्ते ही पूरा हो चुका है।

कहां ज्यादा और कहां कम बारिश

  • कम बारिश वाले जिले – इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति कमजोर रही है। बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन और शाजापुर सबसे कम बारिश वाले जिलों में शामिल हैं।

  • ज्यादा बारिश वाले इलाके – ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी 8 जिलों में कोटे से ज्यादा पानी गिरा। इनमें ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर शामिल हैं। वहीं, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में भी मानसून ने जमकर बरसात की है।

बड़े शहरों का रिकॉर्ड

  • भोपाल – पिछले 4 साल से सितंबर में कोटे से ज्यादा बारिश हो रही है। 1961 में यहां 30 इंच से ज्यादा पानी गिरा था, जबकि 24 घंटे में सर्वाधिक 9.2 इंच बारिश का रिकॉर्ड 1947 में बना।

  • इंदौर – सितंबर 1954 में 30 इंच का रिकॉर्ड है। इस बार औसत 8 दिन के बजाय 15 से ज्यादा दिन बारिश हो सकती है।

  • ग्वालियर – सितंबर 1990 में 25 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। इस बार अगस्त में ही औसत कोटा पूरा हो चुका है, अब होने वाली बारिश बोनस मानी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/now-heavy-rain-alert-in-mp-the-next-3-days/article-33236

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.