महाकाल मंदिर में अब ATM से निकलेंगे लड्डू, जेपी नड्डा ने किया हाईटेक सुविधा का शुभारंभ

Ujjain, MP

उज्जैन के महाकाल मंदिर में अब भक्तों को एटीएम के जरिये लड्डू प्रसाद मिलेगा. इस सुविधा से लाइन में लगने की झंझट खत्म होगी.

महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लड्डू वेंडिंग एटीएम मशीन लगाई गई है. इसका शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया. यह मशीन एटीएम की तरह ही काम करेगी. जहां भक्तों को क्यूआर कोड स्कैन करके भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद प्राप्त हो सकेगा.

लड्डू एटीएम मशीन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन-अभिषेक किया. इसके बाद नंदी मंडपम् में ध्यान और पूजन किया और मंदिर में लगी वैदिक घड़ी का अवलोकन भी किया. उसके बाद महाकालेश्वर मंदिर में लगी लड्डू एटीएम मशीन का विधिवत शुभारंभ किया.

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

उज्जैन महाकाल मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री और सांसद वी.डी. शर्मा को भी स्मृति चिन्ह, दुपट्टा और प्रसाद प्रदान कर सम्मानित किया.

पेमेंट करते ही निकलेगा लड्डू

महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने जानकारी दी कि, ''यह मशीन दिल्ली के एक दानदाता ने लगवाई है. शुरुआत में सभी 8 प्रसाद काउंटर पर इन मशीनों को लगाया जाएगा. भक्तों द्वारा क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करने के उपरांत वेंडिंग एटीएम मशीन के प्रसाद कूप से लड्डू का पैकेट बाहर निकलेगा.''

मंदिर बंद होने के बाद भी मिलेगा प्रसाद

लड्डू प्रसाद की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. खासकर महाशिवरात्रि, नागपंचमी, और श्रावण मास जैसे पर्व पर मंदिर में लड्डू प्रसाद की डिमांड बहुत बढ़ जाती है. इन दिनों में मंदिर में करीब 50 क्विंटल से भी अधिक लड्डू प्रसादी तैयार की जाती है. आम दिनों में भी मंदिर में रोजाना 30 से 40 क्विंटल लड्डू प्रसाद का वितरण होता है. मंदिर समिति के अनुसार, इन मशीनों के लगने से श्रद्धालुओं को तेजी से लड्डू प्राप्त हो सकेंगे. वहीं, मंदिर बंद होने के बाद भी भक्त प्रसाद ले सकेंगे.

सिंहस्थ 2028 के कार्य योजनाएं का किया अवलोकन

उज्जैन में आयोजित प्रेजेंटेशन के दौरान केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सिंहस्थ 2028 के लिए बनाई जा रही कार्य योजनाओं का भी अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि "इस कार्ययोजना को जमीन पर उतारा गया तो उज्जैन अपनी पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए राजा विक्रमादित्य की अवंतिका का स्वरूप पुनः प्राप्त करेगा." वहीं, सीएम मोहन यादव ने क्षिप्रा नदी को प्रवाहमान और स्वच्छ बनाए रखने के लिए कान्ह डायवर्सन क्लोज डक्ट परियोजना सहित कई परियोजनाओं की घोषणा की.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Dec 2024 By दैनिक जागरण

महाकाल मंदिर में अब ATM से निकलेंगे लड्डू, जेपी नड्डा ने किया हाईटेक सुविधा का शुभारंभ

Ujjain, MP

महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लड्डू वेंडिंग एटीएम मशीन लगाई गई है. इसका शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया. यह मशीन एटीएम की तरह ही काम करेगी. जहां भक्तों को क्यूआर कोड स्कैन करके भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद प्राप्त हो सकेगा.

लड्डू एटीएम मशीन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन-अभिषेक किया. इसके बाद नंदी मंडपम् में ध्यान और पूजन किया और मंदिर में लगी वैदिक घड़ी का अवलोकन भी किया. उसके बाद महाकालेश्वर मंदिर में लगी लड्डू एटीएम मशीन का विधिवत शुभारंभ किया.

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

उज्जैन महाकाल मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री और सांसद वी.डी. शर्मा को भी स्मृति चिन्ह, दुपट्टा और प्रसाद प्रदान कर सम्मानित किया.

पेमेंट करते ही निकलेगा लड्डू

महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने जानकारी दी कि, ''यह मशीन दिल्ली के एक दानदाता ने लगवाई है. शुरुआत में सभी 8 प्रसाद काउंटर पर इन मशीनों को लगाया जाएगा. भक्तों द्वारा क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करने के उपरांत वेंडिंग एटीएम मशीन के प्रसाद कूप से लड्डू का पैकेट बाहर निकलेगा.''

मंदिर बंद होने के बाद भी मिलेगा प्रसाद

लड्डू प्रसाद की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. खासकर महाशिवरात्रि, नागपंचमी, और श्रावण मास जैसे पर्व पर मंदिर में लड्डू प्रसाद की डिमांड बहुत बढ़ जाती है. इन दिनों में मंदिर में करीब 50 क्विंटल से भी अधिक लड्डू प्रसादी तैयार की जाती है. आम दिनों में भी मंदिर में रोजाना 30 से 40 क्विंटल लड्डू प्रसाद का वितरण होता है. मंदिर समिति के अनुसार, इन मशीनों के लगने से श्रद्धालुओं को तेजी से लड्डू प्राप्त हो सकेंगे. वहीं, मंदिर बंद होने के बाद भी भक्त प्रसाद ले सकेंगे.

सिंहस्थ 2028 के कार्य योजनाएं का किया अवलोकन

उज्जैन में आयोजित प्रेजेंटेशन के दौरान केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सिंहस्थ 2028 के लिए बनाई जा रही कार्य योजनाओं का भी अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि "इस कार्ययोजना को जमीन पर उतारा गया तो उज्जैन अपनी पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए राजा विक्रमादित्य की अवंतिका का स्वरूप पुनः प्राप्त करेगा." वहीं, सीएम मोहन यादव ने क्षिप्रा नदी को प्रवाहमान और स्वच्छ बनाए रखने के लिए कान्ह डायवर्सन क्लोज डक्ट परियोजना सहित कई परियोजनाओं की घोषणा की.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/now-laddus-will-be-dispensed-from-atm-in-mahakal-temple/article-4607

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.