- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में अब दिन में धूप, रात में ठंड की शुरुआत.. 12 जिलों से मानसून विदा
एमपी में अब दिन में धूप, रात में ठंड की शुरुआत.. 12 जिलों से मानसून विदा
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। अब दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जबकि रात में गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगा है।
मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। हालांकि पूर्वी जिलों में अगले दो दिन तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
दिन में धूप, रात में ठंडक का अहसास
बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में दिनभर धूप खिली रही। वहीं रात में कई शहरों में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। धार, इंदौर और राजगढ़ में पारा 17.6 से 17.7 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। भोपाल में 19.6, उज्जैन में 19, ग्वालियर में 22.1 और जबलपुर में 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पश्चिमी हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप का असर रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
12 जिलों से मानसून विदा
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम और राजगढ़ के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। अब पूरे प्रदेश से मानसून के लौटने की परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं।
इस मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश गुना में
इस बार मानसूनी सीजन में गुना जिले में सर्वाधिक 65.6 इंच बारिश दर्ज की गई। मंडला और रायसेन में 62 इंच से ज्यादा, जबकि श्योपुर और अशोकनगर में 56 इंच से अधिक वर्षा हुई।
वहीं सबसे कम बारिश शाजापुर (28.9 इंच), खरगोन (29.6 इंच), खंडवा (32 इंच), बड़वानी (33.5 इंच) और धार (33.6 इंच) में हुई।
इंदौर संभाग में सितंबर में सुधरी स्थिति
शुरुआत में इंदौर संभाग में बारिश की स्थिति कमजोर रही थी, लेकिन सितंबर महीने की बारिश से स्थिति बेहतर हो गई। इंदौर जिले ने सामान्य बारिश का कोटा पूरा कर लिया है। उज्जैन में अब भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम है।
ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में झमाझम बरसात
पूर्वी और उत्तरी संभागों—ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल में मानसून के दौरान अच्छी बारिश हुई। कई जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी गिरा।
मौसम विभाग का कहना है कि अब आने वाले दिनों में प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ेगा। दिन में धूप तेज रहेगी, लेकिन रात में ठंडी हवाएं मौसम को सुहावना बना देंगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए