एमपी में सरकारी नौकरियों के लिए अब एक ही एग्जाम, सीएम बोले – यूपीएससी की तर्ज पर होगी भर्ती प्रक्रिया

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का तरीका अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को घोषणा की कि प्रदेश में अब सभी सरकारी नौकरियों के लिए एक ही संयुक्त परीक्षा (Common Exam) आयोजित की जाएगी।

 यह परीक्षा यूपीएससी (UPSC) की तर्ज पर होगी, जिससे भर्ती प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनेगी।

सीएम मोहन यादव ने यह घोषणा राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित दिवाली मिलन समारोह में की। उन्होंने कहा कि अभी तक अलग-अलग विभागों में अलग-अलग परीक्षाएं होने से उम्मीदवारों को परेशानी होती है और नियुक्तियों में देरी होती है। नई व्यवस्था लागू होने से युवाओं को तेजी से रोजगार के अवसर मिलेंगे।

तीन साल में भरेंगे 20 हजार पुलिस पद
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग में रिक्त 20 हजार से अधिक पदों को अगले तीन साल में भरा जाएगा। साथ ही विभिन्न संवर्गों में वेतन विसंगति और ग्रेड पे असमानता दूर करने के लिए एक कर्मचारी आयोग का गठन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।

कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन और हाउस रेंट अलाउंस
सीएम ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों का प्रमोशन होना जरूरी है और इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि नौ साल से लंबित हाउस रेंट अलाउंस (HRA) देने का फैसला किया गया है।
इसके अलावा, सरकार केंद्र के समान महंगाई भत्ता (DA) देने और अक्टूबर तक एरियर की किस्तें जारी करने का काम कर चुकी है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगी राहत
सरकार ने 19,504 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है। साथ ही उन्हें जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ देने की घोषणा की गई है।

राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा मांग पत्र
कार्यक्रम के दौरान राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। इसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने, सेवानिवृत्ति आयु समान करने और शिक्षकों की वरिष्ठता नियुक्ति तिथि से तय करने जैसी मांगें शामिल थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “कर्मचारियों के चेहरे की मुस्कान ही सरकार की ताकत है। हम उनके हितों की रक्षा और सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/now-there-is-only-one-exam-for-government-jobs-in/article-36524

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.