घुटने के दर्द से अब मिलेगी जल्दी राहत: भोपाल में नई UKR तकनीक पर लाइव सर्जरी वर्कशॉप, विशेषज्ञों ने बताया- कम दर्द और तेज़ रिकवरी से मरीजों को बड़ा लाभ

Bhopal, MP

भोपाल में घुटने के दर्द से राहत देने वाली आधुनिक चिकित्सा तकनीक ‘यूनिकॉम्पार्टमेंटल नी रिप्लेसमेंट (UKR)’ पर रविवार को एक विशेष डे स्कूल और लाइव सर्जरी वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

 यह कार्यक्रम गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) भोपाल द्वारा भोपाल ऑर्थोपेडिक सर्जन्स सोसाइटी (BOSS) के सहयोग से तथा एमपी आर्थ्रोप्लास्टी सोसाइटी (MPAS) और एमपीआईओए (MPIOA) के तत्वावधान में नूर-उस-सबह पैलेस में संपन्न हुआ।

इस वर्कशॉप में इंदौर के प्रसिद्ध जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. हेमंत मंडोवरा ने सर्जनों को नवीन UKR तकनीक की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि UKR सर्जरी पारंपरिक नी रिप्लेसमेंट से अधिक सटीक और कम इनवेसिव तकनीक है, जिसमें केवल घुटने के प्रभावित हिस्से को बदला जाता है, पूरा घुटना नहीं। इससे मरीज को न सिर्फ कम दर्द होता है, बल्कि रिकवरी का समय भी काफी कम हो जाता है।

वर्कशॉप की शुरुआत विशेषज्ञों के लेक्चर्स और पैनल डिस्कशन से हुई, जिसमें राज्यभर के अनुभवी ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने भाग लिया। इसके बाद आयोजित लाइव सर्जरी सेशन में प्रतिभागियों ने ऑपरेशन की वास्तविक प्रक्रिया को देखा और सर्जिकल स्टेप्स को बारीकी से समझा। कार्यक्रम के दौरान आयोजित हैंड्स-ऑन सॉ बोन ट्रेनिंग से डॉक्टरों को तकनीकी अभ्यास का भी अवसर मिला।

WhatsApp Image 2025-11-09 at 4.31.25 PM

डॉ. हेमंत मंडोवरा ने बताया कि, “यूनिकॉम्पार्टमेंटल नी रिप्लेसमेंट (UKR) तकनीक घुटने के केवल प्रभावित हिस्से को रिप्लेस करती है। इससे मरीजों को कम दर्द, तेज़ रिकवरी और अधिक प्राकृतिक मूवमेंट मिलता है। यह सर्जरी भविष्य की दिशा है, जो मरीज-केंद्रित और सटीक परिणाम देने वाली तकनीक के रूप में उभर रही है।”

गांधी मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष गोहिया ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक सर्जनों को नई तकनीक से प्रशिक्षित करना है। उन्होंने बताया कि “UKR सर्जरी से मरीज जल्द सामान्य जीवन में लौट सकते हैं। जिन मरीजों को घुटने के शुरुआती या एक हिस्से में आर्थराइटिस की समस्या होती है, उनके लिए यह तकनीक वरदान साबित हो रही है।”

WhatsApp Image 2025-11-09 at 4.31.27 PM (1)

इस अवसर पर उपस्थित डॉ. शीतल गुप्ता और डॉ. अनुराग तिवारी ने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक वर्कशॉप्स डॉक्टरों के बीच ज्ञान-विनिमय और नवीन चिकित्सा तकनीकों के प्रसार में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने इसे भारत में ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में भोपाल के अलावा इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और अन्य शहरों से आए दर्जनों सर्जनों ने भाग लिया। वर्कशॉप ने न केवल चिकित्सकों को नवीनतम ऑर्थोपेडिक ट्रेंड्स की गहरी समझ दी, बल्कि मरीजों के हित में उन्नत सर्जिकल तकनीकों को अपनाने की दिशा भी मजबूत की।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/now-you-will-get-quick-relief-from-knee-pain-live/article-37422

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.