अब इंटरव्यू में नहीं बतानी होगी जाति या सरनेम: MPPSC ने फॉर्मेट से हटाए कैटेगरी कॉलम, पारदर्शिता के लिए लिया निर्णय

Indore, MP

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने इंटरव्यू प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब उम्मीदवारों को इंटरव्यू से पहले भरे जाने वाले विवरण फॉर्मेट में जाति, सरनेम और कैटेगरी जैसी सूचनाएं नहीं देनी होंगी। आयोग ने इंटरव्यू फॉर्मेट को पहले के पांच पृष्ठों से घटाकर अब केवल एक पेज का कर दिया है।

यह फैसला उन लगातार लगते भेदभाव के आरोपों के बाद लिया गया है, जिनमें दावा किया जाता रहा कि उम्मीदवारों को उनके सरनेम, जाति या प्रभावशाली पृष्ठभूमि के आधार पर अंक दिए जाते हैं।

अब क्या-क्या बदला गया है फॉर्मेट में:

  • उम्मीदवार का नाम केवल पहले नाम तक सीमित होगा, यानी अब मिडिल नेम और सरनेम नहीं पूछे जाएंगे।

  • कोई जाति या वर्ग (कैटेगरी) संबंधी कॉलम नहीं रहेगा।

  • हर उम्मीदवार को एक विशेष कोड दिया जाएगा, जिससे इंटरव्यू बोर्ड को पहचान नहीं होगी।

  • निवास स्थान में भी केवल शहर का नाम भरना होगा, पूरा पता नहीं।

  • उम्मीदवार को सिर्फ शैक्षणिक योग्यता, एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियां, एनसीसी/एनएसएस अनुभव, यदि कोई हो, जैसी जानकारी देनी होगी।

  • सेवा में अनुभव, उपलब्धियाँ, हॉबी और सरकारी सेवा में आने का उद्देश्य भी बताना होगा।

भेदभाव के आरोपों के बाद लिया गया फैसला

बीते कुछ वर्षों से कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाए थे कि MPPSC इंटरव्यू बोर्ड में उम्मीदवार की जाति, सरनेम और बैकग्राउंड के आधार पर अंक देने की परंपरा रही है। इस कारण कई मेधावी छात्र, जो लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाते हैं, इंटरव्यू में कम अंक मिलने से टॉपर बनने से चूक जाते हैं।

कुछ ने तो यह भी आरोप लगाया कि नेताओं या वरिष्ठ अधिकारियों के परिजन होने पर अधिक अंक मिलते हैं। इसी पृष्ठभूमि में आयोग ने यह पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अहम कदम उठाया है।

7 जुलाई से शुरू होंगे इंटरव्यू

MPPSC द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2023 के इंटरव्यू 7 जुलाई से शुरू होंगे। यह नया एक-पृष्ठीय फॉर्मेट इन्हीं इंटरव्यू के लिए लागू किया गया है।

आयोग के ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने पुष्टि की कि नया फॉर्मेट जारी कर दिया गया है और अब सभी इंटरव्यू इसी के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अब इंटरव्यू में नहीं बतानी होगी जाति या सरनेम: MPPSC ने फॉर्मेट से हटाए कैटेगरी कॉलम, पारदर्शिता के लिए लिया निर्णय

Indore, MP

यह फैसला उन लगातार लगते भेदभाव के आरोपों के बाद लिया गया है, जिनमें दावा किया जाता रहा कि उम्मीदवारों को उनके सरनेम, जाति या प्रभावशाली पृष्ठभूमि के आधार पर अंक दिए जाते हैं।

अब क्या-क्या बदला गया है फॉर्मेट में:

  • उम्मीदवार का नाम केवल पहले नाम तक सीमित होगा, यानी अब मिडिल नेम और सरनेम नहीं पूछे जाएंगे।

  • कोई जाति या वर्ग (कैटेगरी) संबंधी कॉलम नहीं रहेगा।

  • हर उम्मीदवार को एक विशेष कोड दिया जाएगा, जिससे इंटरव्यू बोर्ड को पहचान नहीं होगी।

  • निवास स्थान में भी केवल शहर का नाम भरना होगा, पूरा पता नहीं।

  • उम्मीदवार को सिर्फ शैक्षणिक योग्यता, एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियां, एनसीसी/एनएसएस अनुभव, यदि कोई हो, जैसी जानकारी देनी होगी।

  • सेवा में अनुभव, उपलब्धियाँ, हॉबी और सरकारी सेवा में आने का उद्देश्य भी बताना होगा।

भेदभाव के आरोपों के बाद लिया गया फैसला

बीते कुछ वर्षों से कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाए थे कि MPPSC इंटरव्यू बोर्ड में उम्मीदवार की जाति, सरनेम और बैकग्राउंड के आधार पर अंक देने की परंपरा रही है। इस कारण कई मेधावी छात्र, जो लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाते हैं, इंटरव्यू में कम अंक मिलने से टॉपर बनने से चूक जाते हैं।

कुछ ने तो यह भी आरोप लगाया कि नेताओं या वरिष्ठ अधिकारियों के परिजन होने पर अधिक अंक मिलते हैं। इसी पृष्ठभूमि में आयोग ने यह पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अहम कदम उठाया है।

7 जुलाई से शुरू होंगे इंटरव्यू

MPPSC द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2023 के इंटरव्यू 7 जुलाई से शुरू होंगे। यह नया एक-पृष्ठीय फॉर्मेट इन्हीं इंटरव्यू के लिए लागू किया गया है।

आयोग के ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने पुष्टि की कि नया फॉर्मेट जारी कर दिया गया है और अब सभी इंटरव्यू इसी के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/now-you-will-not-have-to-tell-in-the-interview/article-24957

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.