छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर मंदसौर में NSUI का हंगामा, पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया

Mandsaur, MP

मंदसौर में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे और अन्य नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ता श्रीकोल्ड चौराहा से कलेक्ट्रेट घेराव के लिए रवाना हुए।

 पुलिस ने उन्हें एसपी कार्यालय के पास रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई।

प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए महू-नीमच हाईवे पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे और प्रदेश प्रभारी रवि दांगी भी शामिल हैं।

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। उनका कहना है कि जब तक छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं होंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष चौकसे ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की राजनीति को खत्म करना चाहती है और इसी वजह से चुनाव नहीं करवा रही। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव कराए गए तो कांग्रेस की छात्र इकाई भाजपा समर्थित छात्र संगठन को पछाड़ देगी। चौकसे ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है और छात्रों से आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर, विधायक विपिन जैन और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर मंदसौर में NSUI का हंगामा, पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया

Mandsaur, MP

 पुलिस ने उन्हें एसपी कार्यालय के पास रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई।

प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए महू-नीमच हाईवे पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे और प्रदेश प्रभारी रवि दांगी भी शामिल हैं।

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। उनका कहना है कि जब तक छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं होंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष चौकसे ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की राजनीति को खत्म करना चाहती है और इसी वजह से चुनाव नहीं करवा रही। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव कराए गए तो कांग्रेस की छात्र इकाई भाजपा समर्थित छात्र संगठन को पछाड़ देगी। चौकसे ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है और छात्रों से आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर, विधायक विपिन जैन और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/nsui-ruckus-in-mandsaur-on-demand-for-student-union-election/article-31639

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.