कटोरा लेकर छात्रवृत्ति की भीख मांगने निकले NSUI कार्यकर्ता

BHOPAL, MP

एनएसयूआई ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द छात्रवृत्ति और परीक्षाओं को लेकर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो उग्र प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री निवास और राजभवन का घेराव करेंगे।

एनएसयूआई की यह मांगें

  • तुरंत नर्सिंग छात्रों की छात्रवृत्ति जारी की जाए।
  • नर्सिंग परीक्षाएं समय पर करवाई जाएं।
  • परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जाएं।
  • बिना संबद्धता के प्रवेश देने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

मध्यप्रदेश में नर्सिंग छात्रों की छात्रवृत्ति और परीक्षा में हो रही देरी के खिलाफ बुधवार को एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। पदाधिकारी-कार्यकर्ता हाथों में कटोरा लेकर विधानसभा की ओर निकले। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे नाराज वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार के नेतृत्व में हाथ में कटोरा लेकर प्रदर्शन किया गया। नर्सिंग छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर विधानसभा तक कटोरा लेकर पैदल मार्च करने निकले थे, लेकिन पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के पास बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके विरोध में छात्र-छात्राओं ने वहीं सड़क पर बैठकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

जयवर्धन सिंह ने नर्सिंग छात्रों को दिया समर्थन

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और नर्सिंग छात्रों की समस्याएं सुनीं। छात्रों ने उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा। जिस पर उन्होंने सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। सिंह ने कहा कि कांग्रेस नर्सिंग छात्रों के हक की इस लड़ाई में पूरी ताकत के साथ खड़ी है। सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों को हम सदन से सड़क तक उजागर करेंगे।

कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में विधानसभा की ओर जाते एनएसयूआई पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं।

नर्सिंग शिक्षा की बदहाल स्थिति विधायक सिंह ने कहा कि प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। 2019-20 सत्र के बीएससी नर्सिंग छात्रों की अंतिम वर्ष की परीक्षा नहीं हो पाना 2020-21 और 2021-22 सत्र के बीएससी, एमएससी और पोस्ट बीएससी नर्सिंग छात्रों की सेकेंड ईयर की परीक्षाएं लंबित हैं। कई छात्रों के प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम अब तक जारी नहीं किए गए हैं। देरी से परीक्षा परिणाम जारी होने के कारण छात्र मानसिक तनाव में हैं और उनका करियर अधर में लटका है। जिससे लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में है।

डिग्री और छात्रवृत्ति की भीख मांगी एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष परमार ने कहा, पिछले चार वर्ष से नर्सिंग छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही। जिससे उनकी पढ़ाई और भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। सरकार छात्रवृत्ति देने में आनाकानी कर रही है। यह शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति सरकार की उदासीनता और गैर-जिम्मेदारी को दर्शाता है। नर्सिंग छात्रों ने कटोरा लेकर सरकार से छात्रवृत्ति और डिग्री की भीख मांगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Mar 2025 By दैनिक जागरण

कटोरा लेकर छात्रवृत्ति की भीख मांगने निकले NSUI कार्यकर्ता

BHOPAL, MP

एनएसयूआई की यह मांगें

  • तुरंत नर्सिंग छात्रों की छात्रवृत्ति जारी की जाए।
  • नर्सिंग परीक्षाएं समय पर करवाई जाएं।
  • परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जाएं।
  • बिना संबद्धता के प्रवेश देने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

मध्यप्रदेश में नर्सिंग छात्रों की छात्रवृत्ति और परीक्षा में हो रही देरी के खिलाफ बुधवार को एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। पदाधिकारी-कार्यकर्ता हाथों में कटोरा लेकर विधानसभा की ओर निकले। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे नाराज वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार के नेतृत्व में हाथ में कटोरा लेकर प्रदर्शन किया गया। नर्सिंग छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर विधानसभा तक कटोरा लेकर पैदल मार्च करने निकले थे, लेकिन पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के पास बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके विरोध में छात्र-छात्राओं ने वहीं सड़क पर बैठकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

जयवर्धन सिंह ने नर्सिंग छात्रों को दिया समर्थन

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और नर्सिंग छात्रों की समस्याएं सुनीं। छात्रों ने उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा। जिस पर उन्होंने सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। सिंह ने कहा कि कांग्रेस नर्सिंग छात्रों के हक की इस लड़ाई में पूरी ताकत के साथ खड़ी है। सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों को हम सदन से सड़क तक उजागर करेंगे।

कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में विधानसभा की ओर जाते एनएसयूआई पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं।
कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में विधानसभा की ओर जाते एनएसयूआई पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं।
 
नर्सिंग शिक्षा की बदहाल स्थिति विधायक सिंह ने कहा कि प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। 2019-20 सत्र के बीएससी नर्सिंग छात्रों की अंतिम वर्ष की परीक्षा नहीं हो पाना 2020-21 और 2021-22 सत्र के बीएससी, एमएससी और पोस्ट बीएससी नर्सिंग छात्रों की सेकेंड ईयर की परीक्षाएं लंबित हैं। कई छात्रों के प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम अब तक जारी नहीं किए गए हैं। देरी से परीक्षा परिणाम जारी होने के कारण छात्र मानसिक तनाव में हैं और उनका करियर अधर में लटका है। जिससे लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में है।

डिग्री और छात्रवृत्ति की भीख मांगी एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष परमार ने कहा, पिछले चार वर्ष से नर्सिंग छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही। जिससे उनकी पढ़ाई और भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। सरकार छात्रवृत्ति देने में आनाकानी कर रही है। यह शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति सरकार की उदासीनता और गैर-जिम्मेदारी को दर्शाता है। नर्सिंग छात्रों ने कटोरा लेकर सरकार से छात्रवृत्ति और डिग्री की भीख मांगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/nsui-workers-came-out-to-beg-for-scholarship-with-bowls/article-13732

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.