- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP में आज: रक्तदान और सिकल सेल स्क्रीनिंग में नंबर वन, सीएम मोहन यादव रीवा दौरे पर
MP में आज: रक्तदान और सिकल सेल स्क्रीनिंग में नंबर वन, सीएम मोहन यादव रीवा दौरे पर
BHOPAL, MP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 162 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत वाले पांच बड़े निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे और निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे।
विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री रीवा के चाकघाट में उद्योगपतियों से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र घूमा में निवेश करने वालों को भूमि आवंटन पत्र सौंपेंगे। साथ ही इन प्रमुख परियोजनाओं की नींव रखेंगे:
-
औद्योगिक क्षेत्र विकास निगम द्वारा 124 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र।
-
लोक निर्माण विभाग द्वारा 1.6 किमी लंबा पहुंच मार्ग।
-
ग्राम कठौती मझगवां से चौहान बस्ती तक 3.5 किमी सड़क।
-
ग्राम चिल्ला–त्योंथर मार्ग पर टमस नदी के मीर बहरी घाट पर पुल निर्माण।
-
ग्राम मझगवां डीही से लठिया तालाब तक 3.8 किमी लंबा मार्ग।
पीएम मोदी की डॉक्यूमेंट्री मुफ्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित 35 मिनट की डॉक्यूमेंट्री को प्रदेश के पांच बड़े शहरों—भोपाल, बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन—के सिनेमाघरों में 24 सितंबर से 2 अक्टूबर तक निशुल्क प्रदर्शित किया जाएगा।
यह पहल सेवा पखवाड़ा के तहत महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती को ध्यान में रखकर की गई है।
स्वास्थ्य सेवाओं में MP नंबर वन
‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान’ के पहले दिन ही मध्य प्रदेश ने रक्तदान और सिकल सेल स्क्रीनिंग में देशभर में पहला स्थान हासिल किया।
-
20,379 लोगों की जांच,
-
14 हजार से अधिक हितग्राहियों की सिकल सेल स्क्रीनिंग,
-
और 573 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान दर्ज किया गया।
यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का दौरा
इस बीच, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। वे भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिला अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे, साथ ही राजगढ़ में ‘वोट चोर गद्दी चोर’ और किसान न्याय यात्रा रैली में शामिल होंगे।
हरीश चौधरी ने कहा कि वे ‘सहयोगी’ की भूमिका में रहकर कार्यकर्ताओं से सीखेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए