भर्ती परीक्षा में OBC को 87ः13 आरक्षण पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने आरक्षण का फार्मूला 87ः13 करने की याचिका खारिज कर दी. ये याचिका ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ दायर थी.

ओबीसी आरक्षण के खिलाफ दायर याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें पूर्व में पारित आदेश के तहत फार्मूला 87ः13 लागू किया गया था. हाईकोर्ट जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि याचिका में सर्कुलर को चुनौती दी गयी थी, एक्ट को नहीं. युगलपीठ ने अन्य याचिकाओं में आरक्षण 27 प्रतिशत किये जाने पर रोक बरकरार रखी है.

गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत किये जाने के विरोध व समर्थन में, भर्ती में फार्मूला 87ः13 लागू किये जाने तथा 13 प्रतिशत पदों पर नियुक्ति होल्ड किये जाने को चुनौती देते हुए 76 याचिकाएं दायर की गयी थी. हाईकोर्ट ने पूर्व में सुनवाई करते हुए कई याचिकाओं में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू किये जाने पर रोक लगा दी थी.

ओबीसी आरक्षण 27% करने के विरोध में दायर याचिकाएं
यूथ ऑफ इक्वैलिटी संगठन की तरफ से ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत किये जाने के विरोध में दो याचिकाएं दायर की गयी थीं. जिसमें से एक याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने भर्ती के लिए 87ः13 प्रतिशत फार्मूला लागू करने के अनुमति दी थी. जिसके तहत 14 प्रतिशत आरक्षण के साथ 87 प्रतिशत पर सरकार नियुक्ति कर सकती थी. बचे हुए 13 प्रतिशत पदों पर नियुक्ति होल्ड रखी गयी थी. याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने पाया कि याचिका में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत किये जाने के सर्कुलर को चुनौती दी गयी थी, एक्ट को नहीं. जिसके कारण उस याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया गया.

अब अगली सुनवाई 28 फरवरी को
इसके अलावा सामान्य वर्ग की तरफ से दायर दो याचिकाओं (76 में से) को वापस लेने का अनुरोध किया गया, जिसे युगलपीठ ने स्वीकार कर लिया. युगलपीठ ने अन्य याचिकाओं पर 27 प्रतिशत आरक्षण पर रोक यथावत रखी है. याचिकाओं पर अगली सुनवाई 28 फरवरी को निर्धारित की गयी है. ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत किये जाने के विरोध में वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य संघी,अधिवक्ता अंशुमान सिंह तथा समर्थन में वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ने पक्ष रखा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2025 By दैनिक जागरण

भर्ती परीक्षा में OBC को 87ः13 आरक्षण पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

JABALPUR, MP

ओबीसी आरक्षण के खिलाफ दायर याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें पूर्व में पारित आदेश के तहत फार्मूला 87ः13 लागू किया गया था. हाईकोर्ट जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि याचिका में सर्कुलर को चुनौती दी गयी थी, एक्ट को नहीं. युगलपीठ ने अन्य याचिकाओं में आरक्षण 27 प्रतिशत किये जाने पर रोक बरकरार रखी है.

गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत किये जाने के विरोध व समर्थन में, भर्ती में फार्मूला 87ः13 लागू किये जाने तथा 13 प्रतिशत पदों पर नियुक्ति होल्ड किये जाने को चुनौती देते हुए 76 याचिकाएं दायर की गयी थी. हाईकोर्ट ने पूर्व में सुनवाई करते हुए कई याचिकाओं में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू किये जाने पर रोक लगा दी थी.

ओबीसी आरक्षण 27% करने के विरोध में दायर याचिकाएं
यूथ ऑफ इक्वैलिटी संगठन की तरफ से ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत किये जाने के विरोध में दो याचिकाएं दायर की गयी थीं. जिसमें से एक याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने भर्ती के लिए 87ः13 प्रतिशत फार्मूला लागू करने के अनुमति दी थी. जिसके तहत 14 प्रतिशत आरक्षण के साथ 87 प्रतिशत पर सरकार नियुक्ति कर सकती थी. बचे हुए 13 प्रतिशत पदों पर नियुक्ति होल्ड रखी गयी थी. याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने पाया कि याचिका में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत किये जाने के सर्कुलर को चुनौती दी गयी थी, एक्ट को नहीं. जिसके कारण उस याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया गया.

अब अगली सुनवाई 28 फरवरी को
इसके अलावा सामान्य वर्ग की तरफ से दायर दो याचिकाओं (76 में से) को वापस लेने का अनुरोध किया गया, जिसे युगलपीठ ने स्वीकार कर लिया. युगलपीठ ने अन्य याचिकाओं पर 27 प्रतिशत आरक्षण पर रोक यथावत रखी है. याचिकाओं पर अगली सुनवाई 28 फरवरी को निर्धारित की गयी है. ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत किये जाने के विरोध में वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य संघी,अधिवक्ता अंशुमान सिंह तथा समर्थन में वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ने पक्ष रखा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/obc-in-recruitment-exam-87-13-reservation-of-madhya-pradesh/article-8861

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.