- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- OMG : दिवाली की रात पत्थर के शिवलिंग को ही चुरा ले गए चोर, रहवासी बोले भगवान से तो डरो !
OMG : दिवाली की रात पत्थर के शिवलिंग को ही चुरा ले गए चोर, रहवासी बोले भगवान से तो डरो !
Bhopal, MP
हर कोई इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर भगवान चोरी कैसे हो सकते हैं. और चोरी करने वाला भगवान का क्या करेगा. शिवलिंग सोने चांदी या धातु की होती तो चोरी की बात समझ आती, लेकिन पत्थर के शिवलिंग का कोई क्या करेगा ?
मप्र की राजधानी भोपाल की सुभाष कॉलोनी में दिवाली की रात भगवान चोरी हो गए हैं. जी हां सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन यह सच है कि अशोका गार्डन की सुभाष कॉलोनी में शिवलिंग चोरी हो गए. ये शिवलिंग एक पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित था. पुलिस भी हैरान है कि पत्थर का शिवलिंग कोई क्यों चुरा ले गया.
अशोका गार्डन सुभाष कॉलोनी चर्च के पास की ये घटना है. यहां पर दिनेश गोस्वामी नाम के एक शख्स का निवास हैं. रोज वह यहां पर शिवलिंग की पूजा करते उसके बाद ही अपना अन्य काम काज शुरू करते हैं. रोज की तरह जब दिनेश गोस्वामी सुबह भगवान के दर्शन करने पहुंचे तो वहां से शिवलिंग गायब थे. हालांकि पत्थर के नंदी जी को नहीं चुराया गया। गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने आसपास तलाश की और पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ कर रही है.
पुलिस भी हैरान
इस अजीब तरह की चोरी की घटना को लेकर पुलिस भी हैरत में हैं और आसपास जांच पड़ताल कर रही है. मंदिरों से सोने चांदी की मूर्तियां और उनके गहने चोरी होने की घटना जरूर होती है लेकिन पत्थर के शिवलिंग चोरी करने का यह अलग तरह का मामला है.
रोजाना रहवासी करते थे पूजा
पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग का पूजन रोजाना रहवासी करते थे। यहां पर रोज कई लोग दर्शन और पूजा करते हैं. इसके साथ ही शिवरात्रि और सावन मास में यहां पर भक्तों की भीड़ लगी रहती है.
शराबी और असामाजिक लोगों से रहवासी परेशान, पुलिस नहीं करती कारवाई
सुभाष कॉलोनी में दो चर्च हैं और चर्च के पास ही मन्दिर भी हैं। इन्हीं धार्मिक स्थलों के पास रोजाना रात होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, न केवल शराब बल्कि गांजा भी ये आवारा किस्म के युवक पीते हुए देखे जाते हैं। रहवासी कई बार मना करते हैं तो ये लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं, रहवासियों का कहना है कि कई बार पुलिस को सूचना भी दी गई लेकिन कारवाई नहीं की जाती, यही वजह है कि पुलिस की लापरवाही के कारण अब बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वे अब भगवान को भी नहीं छोड़ रहे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए