ओंकारेश्वर लोक को उज्जैन के महाकाल लोक गलियारे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को पेश किए बजट में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन क्षेत्र में बड़ा ऐलान किया. वित्त मंत्री ने ओंकारेश्वर लोक को उज्जैन के महाकालेश्वर कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने का ऐलान किया. इस दौरान उन्होंने सदन को बताया कि सरकार 507 करोड़ रुपए की लागत से धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के 14 स्मारकों के निर्माण करवा रही है. 

पर्यटन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश अपनी विशेष पहचान रखता है

गौरतलब है देश का हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखता है. राज्य में पर्यटन के विकास की दिशा में किए गए प्रयासों से न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला है, बल्कि रोज़गार के अवसर भी सृजित हुए हैं. इसकी अगली कड़ी के रूप में ओंकाश्वेर लोक को देखा जा रहा है, जिसे महाकाल की तर्ज पर सरकार विकसित करेगी.

महाकाल लोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर महालोक का होगा निर्माण

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि विश्व के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर में उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर महालोक का निर्माण किया जाएगा. साथ ही बताया कि अद्‌वैत वेदान्त दर्शन के प्रणेता आचार्य शंकर के जीवन दर्शन के प्रसार के उ‌द्देश्य से संग्रहालय एवं "आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदान्त संस्थान को विकसित किया जा रहा है.

जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े, वो तीर्थ के रूप में विकसित होगा

वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि, हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि मध्य प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े, उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है. वहीं पुस्कालय, ई-लाइब्रेरी, सभागार व साहित्य-सामग्री बिक्री केन्द्र स्थापित करने के लिए 100 करोड़ के प्रावधान की घोषणा की.

 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान की घोषणा

वित्त मंत्री देवड़ा ने वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का पुण्य लाभ प्रदान करने के लिए 50 करोड़ का प्रावधान की घोषणा की. इस योजना में प्रारंभ से अब तक 8 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं. इसके तहत दिव्यांग नागरिकों को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ओंकारेश्वर लोक को उज्जैन के महाकाल लोक गलियारे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को पेश किए बजट में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन क्षेत्र में बड़ा ऐलान किया. वित्त मंत्री ने ओंकारेश्वर लोक को उज्जैन के महाकालेश्वर कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने का ऐलान किया. इस दौरान उन्होंने सदन को बताया कि सरकार 507 करोड़ रुपए की लागत से धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के 14 स्मारकों के निर्माण करवा रही है. 

पर्यटन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश अपनी विशेष पहचान रखता है

गौरतलब है देश का हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखता है. राज्य में पर्यटन के विकास की दिशा में किए गए प्रयासों से न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला है, बल्कि रोज़गार के अवसर भी सृजित हुए हैं. इसकी अगली कड़ी के रूप में ओंकाश्वेर लोक को देखा जा रहा है, जिसे महाकाल की तर्ज पर सरकार विकसित करेगी.

महाकाल लोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर महालोक का होगा निर्माण

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि विश्व के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर में उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर महालोक का निर्माण किया जाएगा. साथ ही बताया कि अद्‌वैत वेदान्त दर्शन के प्रणेता आचार्य शंकर के जीवन दर्शन के प्रसार के उ‌द्देश्य से संग्रहालय एवं "आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदान्त संस्थान को विकसित किया जा रहा है.

जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े, वो तीर्थ के रूप में विकसित होगा

वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि, हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि मध्य प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े, उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है. वहीं पुस्कालय, ई-लाइब्रेरी, सभागार व साहित्य-सामग्री बिक्री केन्द्र स्थापित करने के लिए 100 करोड़ के प्रावधान की घोषणा की.

 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान की घोषणा

वित्त मंत्री देवड़ा ने वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का पुण्य लाभ प्रदान करने के लिए 50 करोड़ का प्रावधान की घोषणा की. इस योजना में प्रारंभ से अब तक 8 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं. इसके तहत दिव्यांग नागरिकों को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/omkareshwar-lok-will-be-developed-on-the-lines-of-mahakal/article-13720

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.