- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 5 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: दिव्य श्रृंगार और भस्म अर्पण के साथ भक्तों ने किया दर्शन
5 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: दिव्य श्रृंगार और भस्म अर्पण के साथ भक्तों ने किया दर्शन
UJJAIN, MP
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह 4 बजे आश्विन माह की शुक्ल त्रयोदशी तिथि पर भस्म आरती आयोजित की गई। इस अवसर पर भगवान महाकाल का विशेष दिव्य श्रृंगार किया गया और मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।
आरती से पहले पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का विधिपूर्वक पूजन किया और भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक संपन्न हुआ।
भस्म अर्पित करने से पूर्व प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान करते हुए कपूर आरती की गई और ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढंककर भस्म अर्पित की गई। इस दौरान भगवान को रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष माला और पुष्पमालाओं से अलंकृत किया गया।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए