आनंदपुर ट्रस्ट में 11 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी का संभावित दौरा, मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

Ashoknagar, MP

पीएम नरेंद्र मोदी का 11 अप्रैल को आनंदपुर ट्रस्ट का संभावित दौरा तय किया गया है. सीएम मोहन यादव ने पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया.

ईसागढ़ तहसील में स्थित आनंदपुर ट्रस्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे. जहां उन्होंने ट्रस्ट में गुरु महाराज से भेंट वार्ता कर प्रभु श्री के दर्शन भी किये. इस दौरान उनके साथ ट्रस्ट के लोग उपस्थित रहे.

11 अप्रैल को पीएम मोदी का संभावित दौरा

बता दें कि आनंदपुर ट्रस्ट में 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संभावित दौरा तय किया गया है. जिसके चलते वहां की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव पहुंचे. जहां उन्होंने उस पूरे क्षेत्र का दौरा भी किया. बता दें कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आनंद ट्रस्ट पहुंचे थे. जहां उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं देखते हुए गुरु महाराज से मुलाकात भी की थी.

Mohan Yadav review preparations in Anandpur Trust
आनंदपुर ट्रस्ट पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने देखीं तैयारियां 
 
ट्रस्ट परिसर में 4 हेलीपैड

पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो चुका है. वही आनंदपुर ट्रस्ट परिसर में 4 हेलीपैड भी बनाए गए हैं. इन व्यवस्थाओं को लेकर प्रतिदिन वहां प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा भी लग रहा है. पूर्व में भी भोपाल से इंटेलिजेंस अधिकारी भी आनंदपुर ट्रस्ट पहुंचकर वहां का जायजा ले चुके हैं.

मीडिया पर प्रतिबंध

जैसे ही प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव आनंदपुर ट्रस्ट पहुंचे, तो वहां मीडिया को परिसर में प्रतिबंधित कर दिया गया. बता दें कि कुछ दिन पूर्व करीला मेले में सीएम मोहन यादव पहुंचे थे. जहां वे मंदिर दर्शन कर वापस लौट रहे थे तभी लोहे की बनी सीढ़ियां टूट गई थीं. जिसमें मोहन यादव घायल हो गए थे, जिसको लेकर प्रशासन द्वारा मीडिया को बैन करना भी बताया जा रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

आनंदपुर ट्रस्ट में 11 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी का संभावित दौरा, मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

Ashoknagar, MP

ईसागढ़ तहसील में स्थित आनंदपुर ट्रस्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे. जहां उन्होंने ट्रस्ट में गुरु महाराज से भेंट वार्ता कर प्रभु श्री के दर्शन भी किये. इस दौरान उनके साथ ट्रस्ट के लोग उपस्थित रहे.

11 अप्रैल को पीएम मोदी का संभावित दौरा

बता दें कि आनंदपुर ट्रस्ट में 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संभावित दौरा तय किया गया है. जिसके चलते वहां की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव पहुंचे. जहां उन्होंने उस पूरे क्षेत्र का दौरा भी किया. बता दें कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आनंद ट्रस्ट पहुंचे थे. जहां उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं देखते हुए गुरु महाराज से मुलाकात भी की थी.

Mohan Yadav review preparations in Anandpur Trust
आनंदपुर ट्रस्ट पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने देखीं तैयारियां 
 
ट्रस्ट परिसर में 4 हेलीपैड

पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो चुका है. वही आनंदपुर ट्रस्ट परिसर में 4 हेलीपैड भी बनाए गए हैं. इन व्यवस्थाओं को लेकर प्रतिदिन वहां प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा भी लग रहा है. पूर्व में भी भोपाल से इंटेलिजेंस अधिकारी भी आनंदपुर ट्रस्ट पहुंचकर वहां का जायजा ले चुके हैं.

मीडिया पर प्रतिबंध

जैसे ही प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव आनंदपुर ट्रस्ट पहुंचे, तो वहां मीडिया को परिसर में प्रतिबंधित कर दिया गया. बता दें कि कुछ दिन पूर्व करीला मेले में सीएम मोहन यादव पहुंचे थे. जहां वे मंदिर दर्शन कर वापस लौट रहे थे तभी लोहे की बनी सीढ़ियां टूट गई थीं. जिसमें मोहन यादव घायल हो गए थे, जिसको लेकर प्रशासन द्वारा मीडिया को बैन करना भी बताया जा रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-april-11-pm-narendra-modis-possible-visit-to-anandpur/article-16744

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.