आयुष्मान भारत योजना के 6 वर्ष पूरे होने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएँ, मध्यप्रदेश के लाखों परिवारों की ओर से पीएम मोदी का आभार जताया

Bhopal

सीएम डॉ मोहन यादव ने आयुष्मान योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी है। उन्होने कहा कि ‘स्वस्थ नागरिकों से समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई ऐतिहासिक ‘आयुष्मान भारत योजना’ के सफल क्रियान्वयन के 6 वर्ष पूर्ण होने की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है जिसके तहत अब 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलेगा। यह कदम भारत सरकार की ओर से वृद्धजनों की सेहत और सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

आयुष्मान योजना के 6 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा है कि ‘ये अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि अनेकों हितग्राहियों को लाभान्वित कर चुकी इस योजना का लाभ अब 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलेगा। इन 6 वर्षों में देश के गरीब नागरिकों को बड़ी व गंभीर बीमारियों से उबरने और निरोग रहने की जो शक्ति मिली है, वह संजीवनी के समान है। असंख्य परिवार बीमारी से इलाज पर होने वाले बड़े खर्च के आगे बिखर जाने से बच गए। आज के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के लाखों परिवारों की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं।’

क्या है आयुष्मान भारत योजना

आयुष्मान भारत योजना, जिसे ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (PM-JAY) के नाम से भी जाना जाता है, भारत सरकार द्वारा 2018 में शुरू की गई एक क्रांतिकारी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। इस योजना का उद्देश्य समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है। योजना के तहत, लाभार्थियों को देशभर के निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इस योजना में अस्पताल में भर्ती होने से लेकर ऑपरेशन और इलाज के सभी खर्च शामिल हैं।

आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक गरीब और वंचित परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। यह योजना भारत के लगभग 50 करोड़ लोगों को कवर करती है, जो इसे विश्व की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना बनाता है।

पिछले दिनों लिए गए एक नए और महत्वूर्ण निर्णय के तहत, आयुष्मान भारत योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत शामिल परिवारों में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि वरिष्ठ नागरिकों को इस बीमा कवरेज को अपने परिवार के 70 साल से कम उम्र के सदस्यों के साथ साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Sep 2024 By दैनिक जागरण

आयुष्मान भारत योजना के 6 वर्ष पूरे होने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएँ, मध्यप्रदेश के लाखों परिवारों की ओर से पीएम मोदी का आभार जताया

Bhopal

आयुष्मान योजना के 6 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा है कि ‘ये अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि अनेकों हितग्राहियों को लाभान्वित कर चुकी इस योजना का लाभ अब 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलेगा। इन 6 वर्षों में देश के गरीब नागरिकों को बड़ी व गंभीर बीमारियों से उबरने और निरोग रहने की जो शक्ति मिली है, वह संजीवनी के समान है। असंख्य परिवार बीमारी से इलाज पर होने वाले बड़े खर्च के आगे बिखर जाने से बच गए। आज के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के लाखों परिवारों की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं।’

क्या है आयुष्मान भारत योजना

आयुष्मान भारत योजना, जिसे ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (PM-JAY) के नाम से भी जाना जाता है, भारत सरकार द्वारा 2018 में शुरू की गई एक क्रांतिकारी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। इस योजना का उद्देश्य समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है। योजना के तहत, लाभार्थियों को देशभर के निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इस योजना में अस्पताल में भर्ती होने से लेकर ऑपरेशन और इलाज के सभी खर्च शामिल हैं।

आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक गरीब और वंचित परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। यह योजना भारत के लगभग 50 करोड़ लोगों को कवर करती है, जो इसे विश्व की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना बनाता है।

पिछले दिनों लिए गए एक नए और महत्वूर्ण निर्णय के तहत, आयुष्मान भारत योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत शामिल परिवारों में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि वरिष्ठ नागरिकों को इस बीमा कवरेज को अपने परिवार के 70 साल से कम उम्र के सदस्यों के साथ साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-completion-of-6-years-of-ayushman-bharat-yojana-cm/article-74

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.